गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान उपायों से तुरंत पाएं राहत
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो)
Rahul Gandhi: मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद उनको अपना बंगला खाली करना पड़ा था, जिसके बाद से ही उनको अपने नये घर की तलाश थी. हालांकि तब से वह अपनी मां (सोनिया गांधी) के घर रह रहे थे, लेकिन उन्हें एक दफ्तर की भी जरुरत थी जिसमें वह अपने स्टाफ के साथ काम कर सकें. इन्हीं सब कारणों के चलते उन्हें वहां जगह कम पड़ रही थी. इसलिए वह काफी दिनों से नये घर की तलाश में थे. वह दिल्ली के लुटियंस हेली रोड पर मकान देखे रहे थे, लेकिन अब उनकी तलाश पूरी हो गयी है.
राहुल गांधी को निज़ामुद्दीन ईस्ट स्थित दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शिला दीक्षित का मकान पसंद आ गया है. बता दें कि इससे पहले शिला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित अभी तक इस घर में रह रहे थे, लेकिन अब वह पास में ही अपनी मौसी के घर में शिफ्ट होने वाले हैं. जिसके चलते यह घर खाली पड़ा हुआ है और राहुल गांधी को यह पसंद भी आ रहा है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संदीप दीक्षित से बात हो चुकी है. उनको यह घर पसंद आया है. राहुल बकायदा यहां रेंट एग्रीमेंट भरने के बाद ही यहां रहेंगे. राजनीति में उतरने के बाद ऐसा पहली बार होगा कि राहुल को अब किराये के मकान में रहना पड़ेगा. हालांकि इसकी कितना रेंट होगा यह जानकारी सामने नहीं आयी है.
राहुल गांधी का यह मकान 1500 स्क्वायर फुट में है और इसमें लिफ्ट भी लगी हुई है. 15 साल दिल्ली की सीएम और फिर केरल का राज्यपाल का पद छोड़ने के बाद से शीला दीक्षित यहां रह रही थीं जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी फर्स्ट फ्लोर पर रहेंगे. शीला ने यह फ्लैट 1991 में खरीदा था.
मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा था. उनकी सजा को बरकरार रखा गया था. इसके बाद राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है. अगर कोर्ट से उन्हें राहत मिलती है तो उन्हें अपना सरकारी आवास वापस मिल सकता है अगर नहीं मिलती है तो राहुल गांधी का नया ठिकाना शीला दीक्षित का मकान ही होगा.
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…