यूटिलिटी

Electricity Bill: बिजली विभाग ने भेजा 15 लाख रुपये का बिल, मीटर रूम में लगी आग

Electricity Bill: बिजली विभाग का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. मीटर रूम में आग लगने के बाद विभाग द्वारा उसकी मरम्मत की गई, जिसके लिए बिजली विभाग ने 15 लाख का बिल बनाकर 56 परिवारों को भुगतान के लिए भेजा है. 

यह मामला मुंबई के मुलुंड वेस्ट स्थित जागृति सहकारी हाउसिंग सोसाइटी का है, जहां कुछ दिन पहले मीटर रूम में आग लगने से बिजली चली गई थी. अब जब महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (MSEB) की तरफ से बिल को रिपेयर कर लोगों को दिया गया है तो हर कोई हैरान है.

सभी को 25 हजार रुपए देने होंगे

लोगों का कहना है कि उनके पास इस बिजली बिल को चुकाने के लिए पैसे नहीं हैं. 15 लाख चुकाने के लिए सभी को 25 हजार-25 हजार रुपए देने होंगे। ऐसे में यहां के निवासी या तो बिना बिजली के जीवन यापन कर रहे हैं या फिर रिश्तेदारों के घर जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Tiger 3 में भी सनसनी फैलाएगा ‘पठान’, Salman Khan संग एक्शन करते दिखेंगे Sharukh Khan, शूटिंग के लिए बन गया है बड़ा सेट

रात में रिश्तेदारों से मिलने पहुंचे लोग

दिन में यहां पानी की आपूर्ति के कारण लोग अपना जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन रात में वे अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के यहां जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिना बिजली के दिन काटना मुश्किल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला, गोरखपुर से काठमांडू तक के लिए चलेंगी एसी बसें, टाइमिंग और किराया किया गया तय

आग कैसे लगी

मुंबई फायर ब्रिगेड की रिपोर्ट के मुताबिक, आग सोसाइटी के मीटर रूम में खराब इलेक्ट्रिक सर्किट की वजह से लगी. यह आग धीरे-धीरे बिजली के तारों में फैल गई थी. पूरी बिल्डिंग में धुआं फैल जाने से भगदड़ मच गई. कुछ निवासी बेहोश भी हो गए. तीन बच्चों सहित 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 80 लोगों को बचा लिया गया। इन लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी.

Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago