यूटिलिटी

Airtel लाया 35 रुपए में धांसू प्रीपेड प्लान, इतने दिन तक मिलेगा 2GB डेटा

Bharati Airtel: भारत में प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनियों में से एक भारती एयरटेल (Bharati Airtel) ने अपने ग्राहकों के लिए 35 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान  लॉन्च किया है. ये प्लान 35 रुपये का है जो एयरटेल की वेबसाइट पर नजर नहीं आ रहा है लेकिन इसका लाभ उन यूजर्स को दिया जा रहा है जो मोबाइल ऐप के जरिए अपना रिचार्ज करते हैं. एयरटेल का 35 रुपये का प्लान एक डेटा (Data Only) वाउचर के साथ मिल रहा है. ये सिर्फ डेटा टॉपअप का प्लान है, तो इसमें और कोई फायदा नहीं मिलने वाला है.

एयरटेल का 35 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 35 Recharge Plan)

भारती एयरटेल के 35 रुपये के प्लान में 2 दिनों की स्टैंडअलोन वैलिडिटी दी जा रही है.  Airtel इसमें आपको सिर्फ 2GB डेटा का लाभ दे रहा  है. इसके साथ ही आपको इस्तेमाल करने के हर दिन और हर जीबी डेटा के लिए 17.50 रुपये देने होंगे. हालांकि, कुछ ग्राहकों को ये महंगा लगेगा. लेकिन अगर आप एयरटेल के 19 रुपये के प्लान को देखते है, तो ये उसके मुकाबले काफी किफायती है. एयरटेल के 19 रुपये के प्लान में आपको 1GB डेटा 1 दिन की वैलिडिटी के साथ दिया जाता है. तो ये प्लान 35 रुपये के प्लान के मुकाबले थोड़ा सस्ता हो सकता है.

ये भी पढ़ें- UPI payments: आरबीआई ने यूपीआई पेमेंट के नियमों में किया बड़ा बदलाव, जानिए कैसे ले सकते है लाभ

ये प्लान इन ग्राहकों को पहुंचाएगा फायदा

ये प्लान उन ग्राहकों के लिए दिए जा रहे है जिन्हें अपने रिचार्ज पर 2GB डेटा का लाभ चाहिए. वहीं, एयरटेल का 3जीबी डेटा प्लान 58 रुपये में दिया जा रहा है. ये प्लान उन ग्राहकों के लिए है जिन्होंने एयरटेल की 5G स्पीड को टेस्ट करने के लिए अपना डेटा खत्म किया है. 35 रुपये का ये प्लान जल्द एयरटेल की वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा.

Airtel का 19 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 19 Recharge Plan)

Airtel में सबसे सस्ता प्लान19 रुपये है. कीमत के लिहाज से हम देखे तो प्लान छोटा रिचार्ज हो लेकिन ये सबसे जबरदस्त प्लान होना चाहिए. सिर्फ 19 रुपये के टॉप अप प्लान में आपको अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग दी जा रही है. एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी 2 दिन की रहेगी.  इस प्लान के फायदे आप 2 दिनों तक ले सकते हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

IITs में छात्र आत्महत्याएं: जातिगत नजरिए से आगे बढ़कर वास्तविक कारणों पर चर्चा जरूरी

IITs में छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं के पीछे अकादमिक दबाव, मानसिक तनाव, प्रतिस्पर्धा और…

24 seconds ago

राम जन्मभूमि आंदोलन के मुख्य शिल्पकार को नमन: गृह मंत्री अमित शाह ने अशोक सिंहल को दी श्रद्धांजलि

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीएचपी के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक…

4 minutes ago

27 सितंबर के अलावा इतिहास में कब-कब और क्यों रविवार को खुले बैंक?

Sunday Bank Open History In India: कल से होने वाली देशव्यापी हड़ताल के कारण आज…

7 minutes ago

Pitru Paksha Rules: पितृ पक्ष में न करें अन्न की बर्बादी, जानिए 10 अक्टूबर तक किन बातों का रखना है ध्यान

पितृ पक्ष 2026 की शुरुआत 27 सितंबर से हो चुकी है. इस दौरान पितरों की…

23 minutes ago

दौड़ रहा है गंगा एक्सप्रेसवे! उन्नाव के एक रैंप को छोड़ कहीं जलभराव नहीं, प्रोजेक्ट मैनेजर ने दी जानकारी

देश भर में जारी भारी और असामान्य मानसूनी बारिश के बीच गंगा एक्सप्रेसवे पूरी तरह…

56 minutes ago

India’s First LNG Train Launch: अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए क्या है इस डुअल-फ्यूल ट्रेन की खासियत

India First LNG Train: हाइड्रोजन के बाद अब भारतीय रेलवे देश की पहली LNG-डीजल ट्रेन…

2 hours ago