Bharat Express DD Free Dish

कार में 5 से ज्यादा लोग बिठाने से बचें, वरना पुलिस कर सकती है इतने रुपये का चालान; यहां पढ़ें नए नियम

New Traffic Rules & Challans in India:  भारत में हेलमेट पहनना, सीटबेल्ट लगाना और अन्य कई यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है. इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण नियम ओवरलोडिंग से संबंधित है. आइए जानते हैं इस नए रूल के बारे में-

New Traffic Rules & Challans in India

New Traffic Rules & Challans in India: यदि आप गाड़ी लेकर सड़क पर निकलते हैं, तो यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरुरी है. भारत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़े नियम बनाए गए हैं. सरकार समय-समय पर इन नियमों में बदलाव करती रहती है ताकि ट्रैफिक नियमों का सही तरीके से पालन हो सके. यदि आप इन नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है.

भारत में हेलमेट पहनना, सीटबेल्ट लगाना और अन्य कई यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है. इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण नियम ओवरलोडिंग से संबंधित है. यदि आप कमर्शियल वाहनों में ओवरलोडिंग नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो आपको 20,000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है. इसके अलावा कार और बाइक के लिए भी ओवरलोडिंग को लेकर सख्त नियम बनाए गए हैं.

सीट कैपेसिटी के अनुसार यात्री बिठाएं

कई बार लोग अपनी कार या अन्य वाहनों में सीट कैपेसिटी से अधिक यात्रियों को बिठा लेते हैं. यदि आप भी ऐसा करते हैं, तो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. भारत में 5-सीटर कार में 5 से अधिक यात्री बैठाने पर  1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है. इसी तरह, दोपहिया वाहनों पर ओवरलोडिंग करने पर 2,000 रुपये तक का जुर्माना और तीन महीने के लिए लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है.

कमर्शियल वाहनों के लिए सख्त नियम

कमर्शियल वाहनों में ओवरलोडिंग के लिए भी कड़े नियम लागू हैं. यदि कोई वाहन निर्धारित भार से अधिक सामान ले जाता है, तो ट्रैफिक नियमों के तहत 20,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके अलावा प्रति टन 2,000 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भी भरना पड़ सकता है.

अन्य महत्वपूर्ण यातायात नियम और उनके जुर्माने

भारत में अन्य कई यातायात नियम हैं, जिनका पालन करना आवश्यक है:

  • बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर – 5,000 रुपये जुर्माना
  • अयोग्यता के बावजूद ड्राइविंग लाइसेंस रखने पर – 10,000 रुपये जुर्माना
  • ओवरस्पीडिंग पर – 1,000 रुपये जुर्माना
  • खतरनाक ड्राइविंग (रेश ड्राइविंग) पर – 5,000 रुपये जुर्माना
  • शराब पीकर गाड़ी चलाने पर – 10,000 रुपये तक जुर्माना

यातायात नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि यह दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है. इन नियमों का पालन करके आप न केवल भारी जुर्माने से बच सकते हैं, बल्कि सड़क पर सुरक्षित यात्रा भी कर सकते हैं. इसलिए, जब भी आप सड़क पर वाहन चलाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें.

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: भारतीय डाक में 21,413 ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा पाएं नौकरी

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read