यूटिलिटी

ऑनलाइन दवाएं खरीदते हैं तो हो जाएं सावधान, सरकार ला रही है नया कानून, जल्द बंद होंगी ये सुविधाएं

E-pharmacy: सरकार ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर अब रोक लगाने की तैयारी कर रही है. अगर आप दवाइयों को ऑनलाइन खरीदते या बचते हैं तो सतर्क हो जाइए, क्योंकि सरकार इन दवाओं की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने वाली है. इसके लिए एक कानून बनाने की तैयारी की जा रही है. जिसके बाद देश की ऑनलाइन संचालित सभी दुकानों पर ताला लग जाएगा. सरकार ने इसके पीछे की वजह को भी बताया है.

दरअसल सरकार का कहना है कि ऑनलाइन दवा मंगाने वाले युवकों का डाटा स्टोर किया जा रहा है और इसका दुर्पयोग भी हो सकता है. सरकार अभी तक 20 से ज्यादा ई-फार्मेसी कंपनियों को नोटिस जारी कर चुकी है.

‘दवा बेचने वाली कंपनियां रोगी का डाटा स्टोर करती हैं’

ऑनलाइन दवा की बिक्री पर सरकार का मानना है कि दवा बेचने वाली कंपनियां मरीज का डाटा स्टोर करती हैं. इसलिए सरकार ने पिछले साल 20 से ज्यादा ई-फार्मेसी कंपनियों को नोटिस भेजा था. सरकार द न्यू ड्रग्स मेडिकल डिवाइसेज एंड कॉस्मेटिक्स बिल (New Drugs Devices and cosmatic Bill) को लाने की तैयारी में है. साथ ही पुराने बिल को बदलने की योजना बनाई जा रही है. हालांकि, अभी सरकार की ओर से कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. लेकिन बिल को लेकर चर्चा जरूर चल रही है.

यह भी पढ़ें-   Mehbooba Mufti: महबूबा मुफ़्ती ने शिवलिंग का किया जलाभिषेक, बीजेपी ने बताया राजनीतिक नौटंकी, मुस्लिम धर्मगुरु ने भी किया विरोध

नया बिल लाने पर हो रही है चर्चा

जानकारी के मुताबिक, ई-फार्मेसी को नियंत्रण में लाने के लिए नए कानून पर चर्चा चल रही है. वहीं ज्यादातर मंत्रियों ने इस पर अपना मत रखते हुए कहा है कि ई-फॅार्मेसी से सबसे ज्यादा खतरा निजी जानकारी से है. जिसका दुर्पयोग भी हो सकता है. इसलिए डिजिटली चलने वाली दवाओं को बंद किया ही जाना चाहिए. फिलहाल ऑनलाइन दवा बिक्री करने वाली कंपनियों के खिलाफ विधेयक कई मंत्रायलयों को सौंपा गया है. जिससे जल्द से जल्द नया कानून बनाया जा सके.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

जियो की एंट्री से हिला शेयर बाजार! टाटा को पछाड़ रिलायंस बना नंबर-1 ग्रुप, अंबानी ने रचा इतिहास

Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…

3 minutes ago

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

1 hour ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

1 hour ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

1 hour ago