(AI IMAGE)
Free LPG Cylinder: त्योहारों के अवसर पर आम जनता को राहत देने के लिए कई राज्य सरकारों ने मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का ऐलान किया है. केंद्र सरकार की पीएम उज्ज्वला योजना (PMUY) की 300 रुपये की नियमित सब्सिडी के साथ-साथ राज्य सरकारें भी अपनी ओर से लाभार्थियों को पूरे सिलेंडर की राशि रिफंड कर रही हैं.
दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर की सुविधा पाने के लिए बायोमेट्रिक/आधार e-KYC और बैंक अकाउंट से लिंकेज होना जरूरी है. सिलेंडर की डिलीवरी के बाद तय समय में रिफंड राशि सीधे लाभार्थी के खाते में जमा कर दी जाती है.
किन-किन राज्यों में मिल रहा है लाभ?
- उत्तर प्रदेश: योगी सरकार उज्ज्वला योजना के लगभग 1.86 करोड़ लाभार्थियों को साल में 2 मुफ्त सिलेंडर (दिवाली और होली) देती है.
- दिल्ली: राशन कार्ड धारकों और PNG उपभोक्ताओं को साल में 2 मुफ्त सिलेंडर के बराबर राशि सीधे बैंक खाते में (DBT) भेजी जाती है.
- आंध्र प्रदेश: ‘दीपम 2.0 योजना’ के तहत सफेद राशन कार्ड धारक महिलाओं को साल में 3 मुफ्त सिलेंडर मिलते हैं.
- गोवा: अंत्योदय और कम आय वाले परिवारों को 3 मुफ्त सिलेंडर के लिए सालाना 3,000 रुपये की सहायता दी जाती है.
- उत्तराखंड व अन्य: उत्तराखंड में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को 3 मुफ्त सिलेंडर और जम्मू-कश्मीर में पात्र परिवारों को सालाना 6 मुफ्त सिलेंडर दिए जाते हैं.
कब और कैसे मिलती है यह सुविधा?
यह लाभ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए दिया जाता है. बुकिंग के समय उपभोक्ता को सिलेंडर की पूरी कीमत का भुगतान करना होता है. सिलेंडर डिलीवर होने के 3 से 4 दिनों के भीतर सरकार पूरा पैसा लाभार्थी के बैंक खाते में रिफंड कर देती है. दिवाली से 10-15 दिन पहले यह प्रक्रिया शुरू हो जाती है.
फ्री सब्सिडी पाने के लिए तुरंत करें यह काम
अगर आप इस योजना का लाभ पाना चाहते हैं, तो गैस एजेंसी पर जाकर e-KYC (बायोमेट्रिक या पहचान सत्यापन) जरूर पूरा करवाएं. इसके साथ ही आपका बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए और आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है. राशन कार्ड, आधार और गैस कनेक्शन के दस्तावेजों में दी गई जानकारी एक समान होनी चाहिए, अन्यथा सब्सिडी अटक सकती है.
यह भी पढ़े-अब एक क्लिक पर मिलेगा PF का पैसा…! EPFO ने बैंकों के साथ शुरू की UPI से विड्रॉल की टेस्टिंग
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

