यूटिलिटी

Fixed Deposit: इस बैंक ने FD पर बढ़ाई ब्याज दरें, मिलेगा 7.50 फीसदी तक रिटर्न

Kotak Mahindra Bank FD Rates: नया साल शुरू होने वाला है ऐसे में प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक अपने ग्राहको को बड़ा तोहफा देने जा रहा है. कोटक महिंद्रा बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का फैसला लिया है. नई ब्याज दर आज से लागू कर दी जाएगी. अब कोटक महिंद्रा बैंक अपने ग्राहको को 2 करोड़ तक की रीटेल एफडी (Fixed Deposits)  पर कम से कम 2.75 फीसदी और अधिकतम 7 फीसदी का ब्याज दर देने वाला है. इसके साथ ही सीनियर सिटीजन को इंटरेस्ट में एडिशनल 50 बेसिस प्वाइंट्स का लाभ भी देने वाला है. उनके लिए मिनिमम इंटरेस्ट रेट 3.25 फीसदी और मैक्सिसमम इंटरेस्ट रेट 7.50 फीसदी किया गया है.

7-14 दिन के एफडी पर 2.75 फीसदी का ब्याज दर

कोटक महिंद्रा बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 7-14 दिन के एफडी पर इंटरेस्ट रेट 2.75 फीसदी कर दिया गया है. इसी तरह 15-30 दिन के एफडी पर इंटरेस्ट रेट 3 फीसदी किया गया है. इसके अलावा 31-45 दिन के लिए 3.25 फीसदी, 46-90 दिन के लिए 3.50 फीसदी और 91-120 दिन के लिए 4 फीसदी ब्याज दर और 121-179 दिन के लिए 4.25 फीसदी ब्याज दर और 180 दिन के लिए 5.75 फीसदी का ब्याज दर में बढ़ोतरी कर दी गई है. बता दें कि  363 दिनों तक यही दर लागू रहेगी. 364 दिन के एफडी पर इंटरेस्ट रेट 6 फीसदी कर दिया गया गया है.

ये भी पढ़ें- Twitter Down: डाउन हुआ ट्विटर, लॉग-इन करने में हो रही दिक्कत, यूजर्स बोले- Elon Musk, ये आपने क्या कर दिया?

390 दिन के लिए 7 फीसदी का ब्याज दर

वहीं वेबसाइट के मुताबिक 365 दिन से 389 दिन के लिए एफडी रेट 6.75 फीसदी किया गया है. 390 दिन के लिए 7 फीसदी, 391 दिन से लेकर 23 महीने से कम के लिए  7 फीसदी, 23 महीने के लिए 7 फीसदी, 23 महीना 1 दिन से 2 साल से कम के एफडी पर इंटरेस्ट रेट 6.50 फीसदी, 2 साल से लेकर 3 साल से कम के लिए 6.40 फीसदी, 3 साल से लेकर  4 साल से कम के एफडी पर 6.30  फीसदी, 4 साल से लेकर 5 साल के कम के एफडी पर  6.25 फीसदी और 5 साल से लेकर 10 साल तक के एफडी पर इंटरेस्ट रेट 6.20 फीसदी किया गया है. इसके साथ ही सीनियर सिटीजन को हर अवधि के लिए 50 बेसिस प्वाइंट्स का एडिशनल लाभ दिया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

33 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

54 minutes ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

1 hour ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 hours ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

2 hours ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

2 hours ago