यूटिलिटी

Flight Ticket: विदेश घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये तरीके बचाएंगे आपका पैसा, सस्ती कीमत में बुक होगी फ्लाइट

Flight Ticket: आज के इस बिज़ी शेड्यूल में अगर आपको घूमने का मौका मिल जाए तो इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता है. यदि आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आज आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले है. जिससे आप सस्ते में हवाई टिकट करवा सकते हैं. अगर आप कहीं विदेश जाने का प्लान बना रहें हो और आपको उम्मीद से भी कम पैसों में हवाई टिकट मिल जाए तो इससे आपकी खुशी और भी अधिक हो जाएगी है. तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले ,जिसकी मदद से आप सस्ते में अपना टिकट बुक करवा सकते हैं.

टिकट की पहले ही करा ​लें ​बुकिंग

अगर आप अगले महीने या आने वाले कुछ महीनों में यात्रा करने वाले हैं तो आपको पहले ही टिकट की बुकिंग करवा लेनी चाहिए. वरना बाद में आपको ज्यादा पैसे का भुगतान करना पड़ जाता है.

प्रोमो कोड की जांच

यदि आप सफर करने का प्लान पहले से कर चुके हैं और टिकट की बुकिंग करवाना चाहते हैं तो पेमेंट करने से पहले, बुकिंग साइट पर किसी प्रोमो कोड या ऑफर की जांच कर लें. ताकि आपको इसका लाभ मिल सके.

ये भी पढ़ें- Japan: बम की धमकी के बाद जापान में प्लेन की आपात लैंडिंग, क्रू मेंबर समेत 142 लोग थे सवार

यह मोड करें ट्राई

कई बार ऐसा होता है कि बुकिंग वेबसाइट्स और सर्च इंजन हिस्ट्री और ब्राउजर cookies को भी स्टोर करके रखते हैं. ऐसे में इनकॉगनिटो मोड का यूज करके आप इसका फायदा ले सकते हैं और अपने पहचान को छुपाकर भी आप सस्ती दामों पर टिकट ले सकते हैं.

कीमतों की तुलना

टिकट बुक करने से पहले सभी साइट्स की तुलना कर ले. जहां आपको सस्ती कीमत पर टिकट मिल सके, वहां से टिकट की बुकिंग करवा सकते हैं. आप परिवार या ग्रुप के साथ ट्रेवल कर रहे हैं तो आपको सबसे पहले सिंगल​ टिकट का जांच कर ले क्योंकि कंपनियां कई बार ग्रुप के लिए ज्यादा चार्ज करती हैं.

फ्लेक्सिबल डेट

आप फ्लाइट की टिकट सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आपको डेट के साथ फ्लेक्सिबल भी होना जरूरी है क्योंकि कभी-कभी ऐसा होता है कि जिस दिन आप सफर करना चाहते हैं उसके आगे या पीछे फ्लाइट टिकट सस्ती कीमत पर मिल जाती है.

Dimple Yadav

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago