मनोरंजन

The Kapil Sharma Show: खान सर ने सुनाई स्टूडेंट्स के संघर्ष की कहानी तो कपिल शर्मा हुए इमोशनल

The Kapil Sharma Show:  द कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते धमाल होने वाला है. अपकमिंग एपिसोड में मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास और पटना के खान सर आने वाले हैं. हम सब जानते हैं कि द कपिल शर्मा शो एक कॉमेडी शो है. पर इस वीकेंड खान सर, कपिल शर्मा से कुछ ऐसा शेयर करते दिखेंगे, जिसे सुनकर कॉमेडियन भी भावुक होते नजर आएंगे.

खान सर की बातों से भावुक हुए कपिल

द कपिल शर्मा का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है. प्रोमो में खान सर अपने स्टूडेंट्स के संघर्ष की कहानी सुनाते दिखे. खान सर बताते हैं,’देश का सबसे कठिन एग्जाम है यूपीएसी. इसकी साल भर की फीस होती है 2.5 लाख रुपये, लेकिन उस चीज को हमने 7.5 हजार रुपये में कर दिया.’

आगे वो कहते हैं, ‘हम लोगों को लगता होगा कि साढ़े सात हजार रुपये बहुत कम है. एक लड़की ने कहा कि सर शाम वाले बैच को मॉर्निंग में शिफ्ट कर दीजिए. हमने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है. बताओ क्या दिक्कत है. तब उस लड़की ने बताया कि शाम में हमें दूसरे के घर बर्तन मांजने जाना होता है.’

आगे वो बताते हैं कि ‘एक लड़का बालू भरता था, उससे मेरी फीस देता था. हमारा हाथ कांप गया. हम कैसे फीस ले लेंगे.’ खान सर की बात सुनने के बाद अर्चना सिंह हैरान रह जाती हैं. वहीं कपिल शर्मा थोड़े भावुक नजर आए. खान सर ने स्टूडेंट्स के जो किस्से सुनाए. वो जानकर वहां मौजूद लोग उनके लिए ताली बजाए बिना रह सके.

पैसों की वजह से नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई

पढ़ने वाले गरीब बच्चों की परेशानियां देख कर खान सर ने ठाना कि वो कभी पैसों की वजह से किसी स्टूडेंट की पढ़ाई नहीं रुकने देंगे. आज वो ऐसे ही लोगों के लिए भगवान से कम नहीं हैं.

खान सर और गौर गोपाल दास के अलावा द कपिल शर्मा में विवेक बिंद्रा, अल्ताफ राजा, श्वेता शेट्टी, शब्बीर कुमार और सुनीता राव भी हंसने-हंसाने आ रहे हैं. सोचिये जब एपिसोड का प्रोमो इतना जबरदस्त है, तो पूरा एपिसोड कितना दिलचस्प होने वाला है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

1 hour ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

1 hour ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

2 hours ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

3 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

4 hours ago