होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Sania Mirza Retirement
Sania Mirza Retirement: इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने संन्यास की घोषणा कर दी है. 16 जनवरी से होने जा रहा ऑस्ट्रेलियाई ओपन सानिया का आखिरी टूर्नामेंट होगा. सानिया मिर्जा ने ट्विटर पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी. इससे पहले उन्होंने फरवरी में दुबई में होने वाले डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट के बाद अपने 20 साल के प्रोफेशनल और सफल करियर को अलविदा कहने का ऐलान किया था. भारत की सबसे सफल महिला टेनिस खिलाड़ी 36 वर्षीय सानिया ने लगातार इंजरी की वजह से अपने करियर को विराम देने का फैसला किया है. बता दें कि चोटों की वजह से सानिया मिर्जा पिछले साल प्रतिष्ठित यूएस ओपन सहित कई बड़े टूर्नामेंटों में हिस्सा नहीं ले सकी थीं. सानिया मिर्जा ने कहा, “मैं अपनी शर्तों पर जीने वाली इंसान हूं. यही वजह है कि मैं चोट के कारण बाहर नहीं होना चाहती और अब भी ट्रेनिंग ले रही हूं. यही वजह भी है कि दुबई टेनिस टेनिस चैम्पियनशिप के बाद मेरा रिटायर होने का प्लान है.”
20 साल का सुनहरा करियर
अपने 20 साल के करियर में सानिया मिर्जा ने अनेक खिताब जीते हैं. डबल्स में वर्ल्ड नंबर वन रह चुकीं सानिया मिर्जा ने डबल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन (2016), विम्बलडन (2015) और यूएस ओपन (2015) खिताब जीता है. इसके अलावा उन्होंने मिक्स्ड डबल्स में भी तीन ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन (2009), फ्रेंच ओपन (2012) और यूएस ओपन (2014) खिताब जीते हैं.
ये भी पढ़ें: Rishabh Pant Health: मुंबई में 3 घंटे तक चला पंत का ऑपरेशन, इन बड़े टूर्नामेंट को मिस कर सकते हैं स्टार विकेटकीपर
भारत सरकार द्वारा सानिया मिर्जा को अर्जुन अवॉर्ड (2004), पद्म श्री अवॉर्ड (2006), राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड (2015) और पद्म भूषण अवॉर्ड (2016) से सम्मानित किया जा चुका है.
सानिया मिर्जा इंडिया की पहली ऐसी महिला एथलिट रही हैं जिन्होंने अपने खेल के साथ साथ एड वर्ल्ड में भी बड़ा नाम कमाया और कमाई के मामले में क्रिकेटरों को टक्कर दी है. 2022 में प्रकाशित के एक रिपोर्ट के अनुसार सानिया मिर्जा की कुल संपत्ति 25 मिलियन डॉलर यानि लगभग 200 करोड़ रुपये थी.
तलाक की खबरों के बीच शो
सानिया मिर्जा ने 2010 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से शादी की थी. शादी के बाद शोएब और सानिया दुबई में रहते हैं. शादी के बाद भी सानिया ने इंडिया की नागरिकता नहीं छोड़ी है. पिछले कुछ महिनों से सानिया अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में हैं.
कई मीडिया रिपोर्टों में ये दावा किया गया है कि शोएब और सानिया के ताल्लुकात अच्छे नहीं चल रहे और जल्द ही इन दोनों में तलाक हो सकता है. हालांकि इस विषय पर शोएब और सानिया की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है. सानिया और शोएब फिलहाल एक चैट शो जिसका नाम ‘द मलिक मिर्जा शो’ है, में बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं.
Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…
Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…
पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…