Flipkart Mega Sale 2026
Indian Festival 2026: त्योहारी सीजन के साथ ही भारत में ऑनलाइन शॉपिंग का सबसे बड़ा दौर शुरू हो गया है. Flipkart और Amazon ने अपनी मेगा फेस्टिव सेल शुरू कर दी है. फ्लिपकार्ट की Big Billion Days Sale और अमेजन की Great Indian Festival Sale में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, लैपटॉप, होम अप्लायंसेज समेत कई कैटेगरी में आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं. दोनों कंपनियों ने इस बार ग्राहकों के लिए कई नए फीचर्स और डिलीवरी सुविधाएं भी पेश की हैं.
Flipkart Big Billion Days Sale में क्या खास?
Flipkart Big Billion Days का यह 13वां एडिशन है. सभी ग्राहकों के लिए सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि Flipkart Plus, Black और Flipkart Credit Card यूजर्स को 8 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस दिया गया है. कंपनी के मुताबिक इस बार सेल में 15 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे. फ्लिपकार्ट ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार उसके प्लेटफॉर्म से 60 फीसदी ज्यादा सेलिंग पार्टनर्स जुड़े हैं. वहीं, उसकी लॉजिस्टिक्स इकाई Ekart ने वेयरहाउसिंग स्पेस में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की है. कंपनी ने लेह, करगिल और नॉर्थईस्ट के दुर्गम इलाकों में भी सेम-डे और नेक्स्ट-डे डिलीवरी का विस्तार किया है. इसके अलावा Flipkart Minutes अब 150 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध है. ग्राहक टेक्स्ट, वॉइस या इमेज के जरिए प्रोडक्ट सर्च और शॉपिंग कर सकेंगे. कंपनी ने AI-क्यूरेटेड फीड और AI-पावर्ड डिलीवरी इंटेलिजेंस जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं.
Amazon Great Indian Festival में मिलेंगे बड़े ऑफर्स
Amazon की Great Indian Festival Sale भी सभी ग्राहकों के लिए लाइव हो गई है. कंपनी के अनुसार, SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 फीसदी तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. SBI कार्ड के साथ EMI ट्रांजैक्शन पर भी यह ऑफर लागू है. Amazon Prime मेंबर्स को Amazon Pay ICICI Bank Credit Card पर अनलिमिटेड 5 फीसदी कैशबैक का लाभ दिया जा रहा है. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, टैबलेट्स और होम अप्लायंसेज पर 80 फीसदी तक की छूट का दावा किया गया है.
iPhone 16 से Galaxy S25 Ultra तक सस्ते फोन
Amazon ने कुछ प्रमुख स्मार्टफोन डील्स की जानकारी भी साझा की है. Apple iPhone 16 (128GB) को A18 चिप और 48MP फ्यूजन कैमरे के साथ 74,999 रुपये में पेश किया गया है. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 200MP AI कैमरे के साथ 84,999 रुपये में उपलब्ध होगा. वहीं Samsung Galaxy A56 5G को Exynos 1580 प्रोसेसर और OIS वाले 50MP कैमरे के साथ 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. OnePlus Nord CE6 (8GB+128GB), Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 8000mAh बैटरी के साथ 33,999 रुपये में उपलब्ध होगा.
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर सिम खोजने का झंझट खत्म! एयर इंडिया का EasyRoam करेगा काम आसान
MacBook, Apple Watch और Sony हेडफोन्स पर भी ऑफर
सेल में सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि लैपटॉप, स्मार्टवॉच, हेडफोन्स और स्मार्ट टीवी पर भी ऑफर्स मिल रहे हैं. MacBook Neo 13 इंच 2026 मॉडल, A18 Pro चिप और 16 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ 68,990 रुपये में उपलब्ध होगा. Sony WH-1000XM6 हेडफोन्स की कीमत 34,920 रुपये बताई गई है. Apple Watch Series 11 को 35,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं TCL 55 इंच QD-Mini LED 4K Google TV की कीमत 59,990 रुपये रखी गई है.
iPhone 16 की क्विक डिलीवरी भी
Amazon ने चुनिंदा ग्राहकों के लिए तेज डिलीवरी की सुविधा भी पेश की है. कंपनी के अनुसार, 8 अक्टूबर को बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के चुनिंदा ग्राहकों को iPhone 16 की डिलीवरी Amazon Now के जरिए की जाएगी. इसकी कीमत 74,999 रुपये बताई गई है. इस तरह इस बार की फेस्टिव सेल में कीमत और डिस्काउंट के साथ-साथ तेज डिलीवरी और AI आधारित शॉपिंग अनुभव भी आकर्षण का बड़ा केंद्र बने हैं.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





