Bharat Express DD Free Dish

Gold Silver Rate Today: सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! 15 हजार से नीचे आया 24 कैरेट गोल्ड, जानिए आज के रेट

Gold Silver Rate Today: सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों को राहत मिली है. 20 जून को 24 कैरेट सोना 14,497 रुपये प्रति ग्राम और चांदी 2,40,191 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है.

Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, जिससे ग्राहकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका बन गया है. खास बात यह है कि 24 कैरेट सोने की कीमत 15 हजार रुपये प्रति ग्राम के स्तर से नीचे आ गई है.

15 हजार से नीचे आया सोना

भारतीय सर्राफा बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहता है. ऐसे में 20 जून 2026 को सोना और चांदी शुक्रवार के भाव पर ही कारोबार कर रहे हैं. ताजा दरों के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 14,497 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है. वहीं 22 कैरेट सोना 14,149 रुपये प्रति ग्राम की दर से बिक रहा है.

चांदी की बात करें तो इसकी कीमत भी निवेशकों और खरीदारों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है. बाजार में चांदी का भाव 2,40,191 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है. हालांकि चांदी की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, लेकिन औद्योगिक मांग और निवेशकों की रुचि के चलते इसमें लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में डॉलर की चाल, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियां और केंद्रीय बैंकों की नीतियां सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित करती हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में भी बहुमूल्य धातुओं के दाम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: नाखूनों पर दिख रहे सफेद पैच को न करें नजरअंदाज, मॉनसून में बढ़ सकता है नेल फंगस का खतरा

सोना- चांदी खरीदने से पहले अपने शहर के रेट कर लें पता

ज्वेलर्स का कहना है कि शादी-विवाह और त्योहारों के सीजन से पहले कीमतों में आई यह गिरावट ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है. जो लोग लंबे समय से सोने की खरीदारी का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह अच्छा अवसर माना जा रहा है. हालांकि खरीदारी से पहले स्थानीय बाजार में एक बार ताजा रेट जरूर चेक कर लें, क्योंकि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमतों में मामूली अंतर हो सकता है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read