देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिए अर्जुन मुंडा, शोभा करंदलाजे और राजीव चंद्रशेखर को इन विभागों के राज्य मंत्री का प्रभार सौंपने के निर्देश

Delhi News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपने का निर्देश दिया है. राष्ट्रपति के निर्देशानुसार, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा. इसी तरह डॉ. भारती प्रवीण पवार को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा.

बता दें कि पिछले महीने हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 21 सांसदों ने विधायकी का चुनाव लड़ा था. जिनमें से कइयों ने जीत के बाद इस्तीफा दे दिया. उनके पद रिक्त होने के बाद ये नई नियुक्ति हो रही हैं.

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी नवनिर्वाचित नेताओं का इस्तीफा स्वीकार कर लिया. इस्तीफा देने वाले सांसदों में नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल, रेणुका सिंह सर्वता के नाम अहम हैं क्योंकि ये सभी केंद्रीय मंत्री थे. अब राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनके मंत्रालय की जिम्मेदारी अन्य संसद सदस्यों को सौंप दी है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

19 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

44 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

56 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

2 hours ago