Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Sugarcane Price: किसानों की होगी बल्ले-बल्ले! प्रति एकड़ 11,500 रुपये तक बढ़ेगी कमाई, सीएम सैनी का बड़ा ऐलान

Sugarcane Price: हरियाणा के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अगले दो पेराई सत्रों के लिए गन्ने की नई कीमतों (SAP) का ऐलान किया है.

Sugarcane Price

(AI IMAGE)

Sugarcane Price: हरियाणा के गन्ना किसानों के लिए एक राहत भरी और बड़ी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने आगामी पेराई सत्रों के लिए गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य (SAP) में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है, जिससे किसानों की प्रति एकड़ आय में सीधी बढ़ोतरी होगी.

हरियाणा सरकार ने राज्य के गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए गन्ने के दाम बढ़ाने की घोषणा की है. पेराई सत्र 2026-27 में गन्ने का SAP 430 रुपये और 2027-28 में 450 रुपये प्रति क्विंटल रहेगा. 1 नवंबर 2026 से शुरू हो रहे नए पेराई सत्र के साथ ही किसान बढ़ी हुई दरों पर चीनी मिलों को अपनी फसल बेच सकेंगे.

इस साल 430 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा गन्ने का भाव

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के मुताबिक, पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ने का SAP बढ़ाकर 430 प्रति क्विंटल कर दिया गया है. पिछले सत्र में यह 415 रुपये प्रति क्विंटल था. इस तरह किसानों को इस बार प्रति क्विंटल 15 रुपये अधिक मिलेंगे. उदाहरण के लिए, 100 रुपये क्विंटल गन्ना बेचने वाले किसान को सीधे 1,500 रुपये का अतिरिक्त लाभ होगा.

अगले पेराई सत्र में 450 रुपये पहुंचेगी कीमत

सरकार ने अगले पेराई सत्र 2027-28 के लिए भी कीमतें तय कर दी हैं. अगले सत्र में गन्ने का भाव बढ़कर 450 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगा. इस प्रकार, पिछले सत्र की तुलना में किसानों को कुल 35 रुपये प्रति क्विंटल का फायदा मिलेगा, जिससे प्रति एकड़ कमाई में करीब 10,000 रुपये से 11,500 रुपये तक का इजाफा हो सकता है.

1 नवंबर से शुरू होगा नया पेराई सत्र

हरियाणा में नया पेराई सत्र 1 नवंबर 2026 से शुरू होकर 30 जून 2027 तक चलेगा. इस दौरान किसान नई घोषित दरों पर अपनी फसल चीनी मिलों को बेच सकेंगे. बता दें कि केंद्र सरकार गन्ने के लिए FRP तय करती है, जबकि हरियाणा सरकार अपना अलग SAP घोषित कर किसानों को बेहतर दाम मुहैया कराती है.

यह भी पढ़ें-PM Kisan 24th Installment: किसानों की दिवाली होगी रोशन, आज पीएम मोदी भेजेंगे 24वीं किस्त के 2000 रुपये

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital