होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Indian Railways News: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि ट्रेनों के स्टैंडर्ड फूड मेन्यू की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पुराना मेन्यू अपने पुराने दाम पर मिल रहा है. यात्रियों को अधिक विकल्प प्रदान करने के लिए एक अतिरिक्त ए-ला-कार्ट मेन्यू लागू किया गया है.
हाल ही में, भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में खानपान सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आईआरसीटीसी ने मेनू को अनुकूलित करने की छूट देने का फैसला किया. इसमें “क्षेत्रीय व्यंजन, वरीयताएँ, मौसमी व्यंजन, त्योहारों के दौरान आवश्यकताएँ, यात्रियों के विभिन्न समूह की पसंद के अनुसार खाद्य पदार्थ जैसे मधुमेह भोजन, शिशु आहार, बाजरा आधारित स्थानीय उत्पादों सहित स्वास्थ्य भोजन विकल्प आदि शामिल हैं.” आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार.
उसके बाद मंगलवार सुबह कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ट्रेनों में मिलने वाला खाना महंगा हो गया है. रेलवे ने ट्रेनों में चपाती और चाय के दाम बढ़ा दिए हैं. जिस पर IRCTC ने स्पष्ट किया कि ट्रेन की पेंट्री में मिलने वाले सामान्य खाने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आईआरसीटीसी ने कहा कि उसने यात्रियों के लिए नया ए-ला-कार्टे मेन्यू जारी किया है. नए आइटम की कीमत नए टैरिफ कार्ड के तहत रखी गई है.
आईआरसीटीसी के फूड मेन्यू के मुताबिक ट्रेन में सफर के दौरान सुबह और शाम को मिलने वाले फिक्स मेन्यू के अलावा यात्री अपनी पसंद के मुताबिक ए-ला-कार्टे भी ऑर्डर कर सकते हैं. इस मेन्यू के तहत यात्रियों को खाने के 70 से ज्यादा विकल्प मिलते हैं.
मेन्यू में वेज और नॉनवेज के साथ-साथ मिठाई भी शामिल है. मधुमेह रोगियों के लिए चीनी मुक्त भोजन का विकल्प भी उपलब्ध है. इसके अलावा अलग-अलग जोन में कुछ खास खाने-पीने की चीजों की भी छंटनी की जाएगी.
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…