होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप (फोटो ट्विटर)
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. जिसमें पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप सिर पर जूते की पोटली रखे हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल ऐसा करके वह कश्यप समाज को आरक्षण मिलने तक एकजुट होने की अपील कर रहे हैं.
बता दें कि गांव लकड़संधा में कश्यप समाज की एक पंचायत का आयोजन किया गया था. इस दौरान कश्यप समाज के हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे तभी उन्होंने समाज को एकत्रित होने का संदेश दिया. यह देखकर पंचायत में समाज के लोग आश्चर्य चकित रह गए.
पूर्व मंत्री और कश्यप समाज के बड़े नेता सुधाकर कश्यप ने सिर पर पोटली रख कर भाषण दिया. अपने भाषण के दौरान उन्होंने कश्यप समाज को एकत्रित करने की अपील करते हुए कहा कि “कोई भी नेता किसी पार्टी से जुड़ा हो, वो आरक्षण तक एक हो जाए मेरे समाज को आरक्षण मिल जाये में तो यही चाहता हूं.” उन्होंने आगे मीडिया से बात करते हुए कहा कि “आज कश्यप समाज की जो पंचायत हुई, उसमें समाज के सभी जिम्मेदार लोग थे. पंचायत में आरक्षण का मुद्दा था, जो हम सभी दलों के नेताओ का ये विचार विमर्श हुआ था कि आरक्षण किस तरह हासिल किया जाए, उसी के लिए पंचायत की गई.”
यह भी पढ़ें- Delhi: जासूसी के आरोप में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, गृह मंत्रालय ने CBI को दी मंजूरी
सुधाकर कश्यप ने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि “हमारे समाज के साथ धोखा किया जा रहा है. धोखे के चलते हमने निर्णय लिया है क्योंकि मेरी जाति के लोग और मेरी आत्मा ही मुझे खुद धिक्कार रही है, कि मैं 18 साल से अपने समाज की सेवा करता आ रहा हूं. 18 साल पहले जहां छोड़ा था, आज भी वहीं है. आज तक आरक्षण नही मिला.”
पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप बताया कि आगामी 16 मार्च से वह गंगा जल यात्रा निकालेंगे. कश्यप समाज को आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर निकाले जाने वाली गंगा यात्रा हरिद्वार के महर्षि कश्यप घाट से प्रारंभ होगी. जिसका नारा होगा “आरक्षण दो तो गंगाजल लो, आरक्षण नहीं तो गंगाजल भी नहीं”.
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…