यूटिलिटी

LPG Cylinder Price: 500 रुपये में लेना चाहते हैं रसोई गैस सिलेंडर का फायदा तो तुरंत करें ये काम

LPG Cylinder in 500 Rupees: अब जनता को महंगाई से राहत देने के लिए सरकार ने नई पहल की शुरूआत की है. इसके तहत 500 रुपये में गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) बुक करने की सुविधा दी जा रही है. आप महज 500 रुपये में घर गैस सिलेंडर ला सकते हैं. इसके लिए आपसे अलग से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा. हालांकि इस योजना में 500 रुपए में सभी को रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा.

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के तहत राजस्थान सरकार ने गरीब परिवारों और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 500 रुपये में रसोई गैस देने का फैसला लिया है. इससे बीपीएल कनेक्शन धारकों के खाते में 610 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है, जबकि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खाते में 410 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी. इस सब्सिडी से सरकार के खजाने पर सालाना 750 करोड़ रुपये का बोझ पड़ने वाला है.

500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए क्या करें

यदि आप राजस्थान सरकार के निवासी हैं और बीपीएल या उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आते हैं तो आप 500 रुपये प्रति माह का गैस सिलेंडर भी ले सकते हैं. सब्सिडी प्राप्त करने के लिए, धारकों को अपने बैंक खाते को जन आधार से जोड़ना होगा. अगर कोई लिंक नहीं बनाता है तो उसे इसका लाभ नहीं दिया जाएगा. यह योजना एक अप्रैल से शुरू हो चुकी है. राज्य सरकार ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय से बीपीएल और उज्ज्वला योजना की सूची मांगी है. डाटा मिलने के बाद सब्सिडी के लिए आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Ram Navami Violence: बिहार और बंगाल में क्यों थम नहीं रहा बवाल, दंगे रोकने में सरकारें फेल या फिर वोट का ‘खेल’ ?

खाते में आएगी सब्सिडी

गैस कनेक्शन धारकों को पूरी राशि का भुगतान करने के बाद ही रसोई गैस दिया जाएगा. इसके बाद राज्य सरकार पात्र कनेक्शन धारकों के खाते में सब्सिडी की राशि भेजेगी, जिससे गरीब परिवारों को 500 रुपये गैस सिलेंडर का फायदा मिल रहा है. बता दें कि राजस्थान में 73 लाख परिवारों को इसका लाभ मिलने वाला है. इसमें उज्ज्वला योजना के 69 लाख 20 हजार और 3 लाख 80 हजार बीपीएल परिवार शामिल किए गए हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

30 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

37 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

43 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

1 hour ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

1 hour ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago