Bharat Express DD Free Dish

CA Exam 2025 Dates: सीएम सितंबर 2025 एग्जाम का टाइम टेबल जारी, यहां देखें ICAI का पूरा शेड्यूल

CA Exam 2025 Dates: भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) ने सितंबर 2025 की CA फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं का नया टाइम टेबल जारी किया है. यहां देखें परीक्षा तिथियां, समय, आवेदन प्रक्रिया और डाउनलोड करने का तरीका.

ICAI CA Results 2025 Declared

CA Exam 2025 Dates: भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) ने सितंबर 2025 में होने वाली CA परीक्षाओं का नया टाइम टेबल जारी कर दिया है. जो छात्र चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है.

इस बार के परीक्षा शेड्यूल में फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल तीनों लेवल की परीक्षाओं की तिथियां शामिल हैं. आइए, जानते हैं इन परीक्षाओं की पूरी डिटेल्स.

CA फाइनल परीक्षा सितंबर 2025 की तारीखें

ग्रुप 1

  • पेपर 1 – 3 सितंबर 2025
  • पेपर 2 – 6 सितंबर 2025
  • पेपर 3 – 8 सितंबर 2025

ग्रुप 2

  • पेपर 4 – 10 सितंबर 2025
  • पेपर 5 – 12 सितंबर 2025
  • पेपर 6 – 14 सितंबर 2025

परीक्षा का समय

  • पेपर 1 से 5 तक की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होंगी.
  • पेपर 6 (4 घंटे का पेपर) दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक होगा.

CA इंटरमीडिएट परीक्षा सितंबर 2025 की तारीखें

ग्रुप 1

  • पेपर 1 – 4 सितंबर 2025
  • पेपर 2 – 7 सितंबर 2025
  • पेपर 3 – 9 सितंबर 2025

ग्रुप 2

  • पेपर 4 – 11 सितंबर 2025
  • पेपर 5 – 13 सितंबर 2025
  • पेपर 6 – 15 सितंबर 2025

परीक्षा का समय

सभी पेपर दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होंगे.

CA फाउंडेशन परीक्षा सितंबर 2025 की तारीखें

  • पेपर 1 – 16 सितंबर 2025
  • पेपर 2 – 19 सितंबर 2025
  • पेपर 3 – 20 सितंबर 2025
  • पेपर 4 – 22 सितंबर 2025

परीक्षा का समय

  • पेपर 1 और 2 दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होंगे.
  • पेपर 3 और 4 दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित होंगे.

आवेदन प्रक्रिया और जरूरी तिथियां

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर  इसके बाद 5 जुलाई 2025 से 18 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

परीक्षा टाइम टेबल कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट  icai.org पर जाएं.
  • ‘Important Announcements’ सेक्शन पर क्लिक करें.
  • ‘CA Examinations September 2025’ लिंक पर टैप करें.
  • आपकी स्क्रीन पर टाइम टेबल डाउनलोड हो जाएगा, इसे सेव कर लें.
  • छात्रों के लिए सुझाव, समय रहते आवेदन करें.
  • अपनी पढ़ाई की योजना इस टाइम टेबल के अनुसार बनाएं.

पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और मॉक टेस्ट से तैयारी करें. ध्यान रखें कि यह परीक्षा कार्यक्रम ICAI द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किया गया है. भविष्य में किसी भी बदलाव या अपडेट के लिए ICAI की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: बिना परीक्षा RBI में सिर्फ इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी, बस अप्लाई करने के लिए यहां देखें पूरी प्रोसेस

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read