देश

Buxar: एक करोड़ की शराब बरामद, पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले को पकड़ा, हरियाणा से पटना जा रहा था ट्रक

Bihar: बिहार में बक्सर जिले के वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट के पास से उत्पाद पुलिस ने ट्रक से शराब तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान उत्पाद विभाग के एसपी ने एक करोड़ का शराब जब्त कर लिया. जानकारी के अनुसार,  12 चक्का ट्रक में शराब भरकर हरियाणा से पटना ले जाया जा रहा था. इसी दौरान उतरप्रदेश की सीमा से बिहार के बक्सर में प्रवेश करने के दौरान उत्पाद विभाग के एसपी ने वीर कुंवर सिंह पुल से ही ट्रक के साथ चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं.

आधिकारिक सूत्रों की माने तो 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले शराब माफिया बिहार के अलग अलग जिले में शराब का स्टॉक करने में लगे हुए है. पिछले 35 दिनों के अंदर बक्सर में लगभग 7 करोड़ के शराब को उत्पाद विभाग एवं बिहार पुलिस ने जब्त किया है. जिसे बिहार के अलग अलग जिले में खपाने की तैयारी थी. उससे पहले ही पुलिस ने मनसूबे पर पानी फेर दिया.

शराब से भरी ट्रक जब्त होने के बाद उत्पाद विभाग के एसपी ने बताया कि मुझे गुप्त सूचना मिली थी कि 12 चक्के वाले ट्रक में भरकर हरियाणा से शराब की बड़ी खेप पटना ले जाया जा रहा था. जिसके बाद वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर नाकाबन्दी कर गहनता से जांच की तो एक हजार पेटी शराब से भरे ट्रक को पकड़ा गया. चालक राजस्थान के रहने वाला है, जिससे पूछताछ की जा रही है. लगभग एक करोड़ कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद हुई है.

गौरतलब है कि बक्सर पुलिस लगातार शराब माफियाओ का कमर तोड़ने में लगा हुआ है. जिसका परिणाम है कि शराब की कई बड़ी खेप पकड़ा गया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

प्रशांत राय

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago