यूटिलिटी

शानदार प्रोसेसर और बैटरी के साथ IQOO Z7 5G जल्द होगा लॉन्च, इतनी होगी कीमत

iQOO Z7 5G: यदि आप अपने लिए नया स्मार्ट फोन लेने की सोच रहे है. और आप 20,000 रुपये की रेंज में कोई नया 5G फोन चाहते हैं, जो हाल ही में लॉन्च होने वाला है, तो आप iQOO Z7 5G खरीद सकते हैं. कंपनी इस बजट स्मार्टफोन को 21 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाली है. इस बात की जानकारी खुद आईक्यू ने ट्विटर के जरिए शेयर की है. कंपनी ने यह भी साझा किया है कि नया 5जी फोन फुली लोडेड है और शानदार फीचर्स के साथ आने वाला है. कंपनी के इस लॉन्च इवेंट को आप घर बैठे IQ के यूट्यूब चैनल के जरिए भी देख सकते हैं.

फोन में मिलेंगे ये स्पेक्स

स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कंपनी के सीईओ निपुन मौर्य ने एक इंटरव्यू में बताया कि नया फोन 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ OIS सपोर्ट के साथ आएगा. इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर टीज किया गया है, जिससे पता चलता है कि इस स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा होगा. स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 920 SoC पर काम करेगा. साथ ही फनटच ओएस 13 का सपोर्ट मिलेगा. स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी 44 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी. आईक्यू ने दावा किया है कि यह स्मार्टफोन महज 25 मिनट में 1 से 50 फीसदी तक चार्ज हो जाता है.

इतनी होगी कीमत

कंपनी के सीईओ ने हिंट दिया है कि iQOO Z7 5G को 20,000 रुपये या इसके आसपास लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने iQOO Z6 को पिछले साल लॉन्च किया था और इसे 15,499 रुपये में बेचा जाता है. नए वेरियंट की कीमत भी इसी के आसपास हो सकती है.

ये भी पढ़ें- बिहार में लगेंगे 10 लाख स्मार्ट बिजली मीटर, जियोथिंग्स और EESL के बीच हुई भागीदारी

सैमसंग भी 2 दमदार फोन लॉन्च करने वाली है

OnePlus 11R को टक्कर देने के लिए Samsung अगले हफ्ते Galaxy A54 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. जानकारी के मुताबिक सैमसंग एक और स्मार्टफोन गैलेक्सी ए34 भी बाजार में उतार सकती है. इंटरनेट पर आई कुछ लीक्स में बताया गया है कि कंपनी Galaxy A34 और Galaxy A54 5G को 30,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच लॉन्च कर सकती है. आधिकारिक तौर पर इस विषय में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

Dimple Yadav

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

30 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago