खेल

न्यूजीलैंड से लौटकर घर पहुंचे Hardik Pandya, शेयर की बेटे के साथ क्यूट फोटो

टीम इंडिया के ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश से प्रभावित तीसरे और अंतिम टी20 मैच में 18 गेंदों में 30 रन बनाकर टाई कराने में अहम भूमिका निभाई थी. इससे पहले दूसरी टी20 इंटरनेशनल में भारत ने जीत दर्ज की थी और पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था. हार्दिक पंड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने पर कहा कि मैं घर वापस जा रहा हूं और अपने बेटे के साथ रहने के लिए अपना समय निकाल रहा हूं.

बेटे के साथ समय बिताने का मिला मौका

टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या को आखिरकार न्यूजीलैंड से लौटने के बाद अपने बेटे अगस्त्य के साथ कुछ अच्छा समय बिताने का मौका मिल गया है. पंड्या ने भारत को हाल ही में समाप्त हुई टी20 इंटरनेशनल सीरीज में कीवी टीम पर 1-0 से जीत दिलाई. अब वनडे सीरीज के लिए आराम दिए जाने के बाद वह अपने परिवार के साथ वापस आ गए हैं.

ये भी पढ़ें- Vikram Gokhle: रहने को घर तक नहीं मिल रहा था, तब अमिताभ बच्चन ने विक्रम गोखले के लिए लिखी थी महाराष्ट्र के CM को चिट्ठी

कुछ बेहद क्यूट तस्वीरें की शेयर

हार्दिक पंड्या ने अपने बेटे अगस्त्य के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में हार्दिक एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं और अगस्त्य उनके सीने से लगे हुए हैं. तस्वीर में हार्दिक की आंखें के बंद हैं और सो रहे हैं, लेकिन अगस्त्य उनकी गोद में खेल रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी हार्दिक पंड्या ने अपने बेटे अगस्त्य के साथ तस्वीरें शेयर की थीं. ऑस्ट्रेलिया में हार्दिक ने बेटे के साथ जमकर मस्ती की थी. थीम पार्क में भी हार्दिक को बेटे अगस्त्य और पत्नी नताशा स्टेनोकोविक के साथ देखा गया था.

2020 में की थी सगाई

हार्दिक और नताशा ने जनवरी 2020 में सगाई की थी. इसके बाद लॉकडाउन के दौरान हार्दिक ने नताशा के साथ शादी की तस्वीर शेयर की और इसी के साथ नताशा के प्रेग्नेंट होने की खबर भी फैन्स के साथ साझा की थी. इसके बाद हार्दिक और नताशा के घर 31 जुलाई 2020 को बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

12 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

28 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

33 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

39 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago