Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jio Recharge Plan: अब Jio के 1559 रुपये वाले Value Plan में पाएं 11 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग, 5जी डेटा और अन्य सुविधाएं

Jio Recharge Plan: कंपनी की लिस्ट में शामिल वैल्यू प्लान्स में ऑफर की गई सेवाएं काफी किफायती हैं. इनमें शार्ट टर्म प्लान के अलावा लांग टर्म प्लान भी शामिल हैं.

Jio logo

Jio recharge plane

Jio Recharge Plan: जियो कंपनी अपने उपभोक्ताओं के लिए कई आकर्षक रिचार्ज प्लान लेकर आई है. कंपनी द्वारा अपने रिचार्ज प्लान को अलग-अलग कैटेगरी में लिस्ट किया गया है. इनमें से कुछ प्लान्स को वैल्यू फॉर मनी प्लान्स के तहत आते हैं. Jio के ये प्लान काफी किफायती हैं. इन प्लान्स में जहां डेटा की भरमार है वहीं कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिलते हैं. आइए जानते हैं जियो के कुछ खास प्लान के बारे में.

वैल्यू प्लान्स हैं किफायती

Jio कंपनी अलग-अलग रिचार्ज प्लान ऑफर करती है. कंपनी ने इन प्लान्स को विभिन्न कैटेगरी में लिस्ट किया है. कंपनी की लिस्ट में शामिल वैल्यू प्लान्स में ऑफर की गई सेवाएं काफी किफायती हैं. कंपनी का वैल्यू फॉर मनी प्लान अलग-अलग यूजर्स के लिए डिफ्रेंट हो सकते हैं. यह यूजर की जरूरतों के मुताबिक डिफ्रेंट हो सकता है. इनमें शार्ट टर्म प्लान के अलावा लांग टर्म प्लान भी शामिल हैं. लांग टर्म प्लान में Jio कंपनी का 1559 रुपये वाला प्लान बेहद ही किफायती है. इसमें 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है यानी की इस प्लान में 11 महीनों की वैलिडिटी मिलती है.

वहीं बात करें डेटा की त इसमें कुल 24GB डेटा पूरी वैलिडिटी के दौरान दिया गया है. हाई-स्पीड डेटा के अलावा अगर आप चाहें तो एडिशनल डेटा भी खरीद सकते हैं. इसके अलावा इस प्लान में कंपनी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी दे रही है. वहीं वैलिडिटी के दौरान 3600 SMS की सुविधा भी दी गी है. बात करें इस प्लान में मिलने वाले एडिशनल बेनिफिट्स तो कंपनी Jio TV, Jio Cinema और Jio Cloud का एक्सेस दे रही है. वहीं इस प्लान की जो सबसे खास बात है वह यह है कि यूजर्स इस प्लान के साथ 5G डेटा के का उपयोग भी कर सकते हैं.

दूसरे प्लान्स भी हैं किफायती

Jio कंपनी के अन्य कई प्लान्स भी काफी किफायती हैं. इनमें 395 रुपये के एक अन्य रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. वहीं इस प्लान में यूजर्स को कुल 6GB डेटा इसकी वैलिडिटी के दौरान मिलता है. यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 1000 SMS की सुविधा भी कंपनी द्वारा दी जा रही है. वहीं प्लान में एडिशनल फायदे भी मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें: Apple के 33 साल पुराने जूते की कीमत 40 लाख! जानिए क्या है इसमें खास

इसके अलावा वैल्यू प्लान की लिस्ट में 155 रुपये का भी एक प्लान है जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. जिसमें यूजर्स को पूरे प्लान के लिए 2GB डेटा के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS भी मिलते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest