मल्टीग्रेन रोटी खाने से वजन और ब्लड शुगर पर क्या पड़ेगा असर?
By Shubhra Rai
Chinese App Loan Scam: भारत सरकार चीन के सैकड़ों ऐप पर बैन लगा चुकी है, इसके बावजूद चीन के कई ऐप भारतीय युवाओं को अपने चंगुल में फंसाकर उनके लिए घातक सिद्ध हो रहे हैं. बेंगलुरु के जलाहल्ली में रहने वाले एक 22 साल के स्टूडेंट ने चाइनीज लोन ऐप के एजेंट से परेशान होकर ने फांसी लगा ली है. स्टूडेंट की पहचान तेजस के रूप में हुई है, जो येलहंका के निट्टे मीनाक्षी कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था.
तेजस के परिजनों ने बताया कि तेजस ने ‘स्लाइस एंड किस्त’ नाम के चाइनीज ऐप से लोन लिया था, लेकिन वह पैसा लौटा नहीं पा रहा था. परिजनों के मुताबिक, चाइनीज लोन ऐप के एजेंट घर पर आकर तेजस को धमका रहे थे. परिजनों का आरोप है कि वे एजेंट तेजस को उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे रहे थे. उनकी धमकियों से तंग आकर 22 साल के तेजस फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
नोट में लिखा, ‘मम्मी और पापा मुझे माफ करना’
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तेजस का एक सुसाइट नोट भी सामने आया है. सुसाइट नोट में उसने अपने परिजनों से माफी मांगते हुए, चायनीज ऐप को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया. तेजस ने नोट में लिखा, ‘मम्मी और पापा, मैंने जो कुछ भी किया उसके लिए मुझे माफ करना. मेरे पास इसके अलावा कोई ऑप्शन नहीं है. मैं अपने नाम पर लिए गए लोन का पेमेंट करने में असमर्थ हूं और यह मेरा आखिरी फैसला है… अलविदा.’
चायनीज ऐप के एजेंटों ने तेजस को कई बार कॉल किया था
तेजस के पिता का कहना है कि बेटे की आत्महत्या से तीन दिन पहले उन्होंने लोन का पूरा पैसा वापस करने के लिए एजेंट्स से बात कर, कुछ और टाइम मांगा था. इसके बाद भी लोन ऐप के एजेंट लगातार धमकियां दे रहे थे. बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम को चायनीज ऐप के एजेंटों ने तेजस को कई बार कॉल किए. इसके बाद तेजस ने अपने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी.
ऐसे फंसाते हैं लोन लेने वालों को अपने चंगुल में
एक तकनीक विशेषज्ञ ने बताया कि चायनीज ऐप किसी यूजर की पूरी डिटेल इकट्ठा करके लोन लेने वाले व्यक्ति की मार्फ्ड और अश्लील तस्वीरें उसके परिवार को भेजकर उसे ब्लैकमेल करते हैं. ऐसे में व्यक्ति मजबूर होकर उन्हें लोन अमाउंट से कई गुना ज्यादा पैसा दे देता है. कई बार ऐसे ऐप के एजेंट लोन लेने वालों को इतना परेशान करते हैं कि तेजस की तरह वे भी सुसाइड को मजबूर हो जाएंगे.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…