Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बिना किसी रिस्क के पैसों को करें डबल! एलआईसी की इस सुपरहिट पॉलिसी का ऐसा फॉर्मूला, जिसे जान आप भी रह जाएंगे दंग

LIC Best Double Bonus Scheme: एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी के जरिए आप हर दिन सिर्फ 45 रुपये बचाकर 25 लाख रुपये का फंड बना सकते हैं. जानिए इस शानदार स्कीम में निवेश के नियम, बोनस और मिलने वाले फायदों के बारे में.

LIC Best Double Bonus Scheme

LIC Best Double Bonus Scheme: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनियों में से एक है, जो हर आयु वर्ग के लिए सुरक्षित और फायदेमंद पॉलिसी प्रदान करती है. इनमें से ‘जीवन आनंद पॉलिसी’ एक बेहद लोकप्रिय प्लान है, जिसके जरिए आप बहुत ही छोटे निवेश में मेच्योरिटी पर एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं.

एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी में रोजाना महज 45 रुपये (यानी करीब 1,358 रुपये प्रति माह) बचाकर आप 35 साल के पॉलिसी टर्म में 25 लाख रुपये तक का फंड प्राप्त कर सकते हैं. इस योजना में निवेशकों को बेसिक सम एश्योर्ड के साथ-साथ रिवीजनरी और फाइनल बोनस, चार प्रकार के विशेष राइडर्स और पॉलिसीधारक की असामयिक मृत्यु पर नॉमिनी को 125% तक का डेथ बेनिफिट मिलने का शानदार लाभ मिलता है.

रोजाना सिर्फ 45 रुपये की बचत से पाएं 25 लाख रुपये का भारी फंड

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) हर वर्ग के लिए बेहतरीन और सुरक्षित निवेश योजनाएं पेश करती है. इनमें से कई प्लान्स में थोड़ा-थोड़ा निवेश करके भी मोटा फंड तैयार किया जा सकता है. ऐसी ही एक लोकप्रिय स्कीम LIC जीवन आनंद पॉलिसी है, जो मेच्योरिटी पर 25 लाख रुपये तक का फंड जुटाने में बेहद मददगार साबित हो सकती है.

छोटा पैकेट, बड़ा धमाका: कैसे करें निवेश?

कम प्रीमियम में बड़ा फंड जुटाने के लिए यह पॉलिसी एक शानदार विकल्प है. यह एक तरह की टर्म पॉलिसी जैसी ही होती है, जिसमें जितने समय के लिए आपकी पॉलिसी है, आप उतने समय तक प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं. इस प्लान में कम से कम 1 लाख रुपये का सम एश्योर्ड (Sum Assured) होता है, जबकि अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है.

रोजाना सिर्फ 45 रुपये की बचत और 25 लाख का फंड

LIC जीवन आनंद पॉलिसी में आप करीब 1,358 रुपये प्रति माह (यानी रोजाना महज 45 रुपये) जमा करके 25 लाख रुपये पा सकते हैं. इस पॉलिसी का टर्म 15 से 35 साल तक का होता है. अगर आप 45 रुपये रोज की बचत करते हुए 35 साल के लिए निवेश करते हैं, तो स्कीम पूरी होने पर आपको 25 लाख रुपये मिलेंगे. इस हिसाब से सालाना करीब 16,300 रुपये की बचत करनी होगी.

डबल बोनस और मेच्योरिटी बेनिफिट्स

35 साल तक हर साल 16,300 रुपये निवेश करने पर कुल जमा राशि 5,70,500 रुपये होगी. पॉलिसी टर्म के मुताबिक, बेसिक सम एश्योर्ड 5 लाख रुपये होगा, जिसमें मेच्योरिटी के बाद रिवीजनरी बोनस (8.60 लाख) और फाइनल बोनस (11.50 लाख) जोड़कर दिया जाएगा. इस पॉलिसी में दो बार बोनस मिलता है, जिसके लिए पॉलिसी का 15 साल की होना जरूरी है.

राइडर्स और डेथ बेनिफिट के फायदे

जीवन आनंद पॉलिसी लेने वाले धारकों को चार तरह के राइडर्स मिलते हैं-एक्सीडेंटल डेथ एंड डिसेबिलिटी राइडर, एक्सीडेंट बेनिफिट राइडर, न्यू टर्म इंश्योरेंस राइडर और न्यू क्रिटिकल बेनिफिट राइडर. इसके अलावा, अगर किसी अप्रिय कारणवश पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को पॉलिसी का 125 फीसदी डेथ बेनिफिट दिया जाता है.

यह भी पढ़ें-2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital