Bharat Express DD Free Dish

किसानों की बल्ले-बल्ले! सोलर पंप पर 90% छूट; कैसे मिलेगा बदली योजना का लाभ?

Change In Krishak Mitra Surya Yojana: किसानों के हित में फैसला लेते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में बड़ा बदलाव किया है. इससे अब 90% सब्सिडी मिलेगी. आइये जानें इसका लाभ कैसे ले सकते हैं.

MP Solar Pump Scheme Now Farmers to Get 90 Persent Subsidy Under PM Krishak Mitra Surya Yojana

किसानों की बल्ले-बल्ले!

Change In Krishak Mitra Surya Yojana: मध्य प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में महत्वपूर्ण बदलाव किया है. अब किसानों को स्वीकृत सोलर पंप के लिए अतिरिक्त क्षमता का विकल्प मिलेगा. सरकार सोलर पंप पर 90 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है, जिससे किसानों को केवल 10 प्रतिशत राशि ही खुद चुकानी होगी. यह योजना केंद्र की पीएम-कुसुम योजना की तर्ज पर लागू की गई है.

छोटे किसानों को सबसे ज्यादा लाभ (Krishak Mitra Surya Yojana Benifits)

योग्य किसान अगर सोलर पंप लगवाना चाहते हैं तो कुल लागत का सिर्फ 10 प्रतिशत भुगतान करना होगा. शेष 90 प्रतिशत राज्य और केंद्र सरकार की साझा सब्सिडी के रूप में दी जाएगी. सरकार का दावा है कि इससे खासकर छोटे और सीमांत किसानों को बड़ी राहत मिलेगी, जो अभी तक बिजली संकट या महंगे डीजल पर निर्भर थे.

कैसे करें आवेदन? (Krishak Mitra Surya Yojana Subsidy)

फार्मर्स को अपने नजदीकी कृषि कार्यालय या सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा. दस्तावेजों की जांच के बाद समय पर सब्सिडी और सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे. योजना में 3 हॉर्स पावर से 10 हॉर्स पावर तक के सोलर पंप शामिल हैं, ताकि किसान अपनी जरूरत के अनुसार पंप चुन सकें.

ये भी पढ़ें: आखिरी महीने में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें आपके प्रदेश की दिसंबर हॉलीडे लिस्ट

आय बढ़ाने में मिलेगी मदद (PM Krishak Mitra Surya Yojana)

सरकार का कहना है कि इस पहल से उत्पादन लागत घटेगी, गांवों में सोलर ऊर्जा को प्रोत्साहन मिलेगा और भूजल संरक्षण में मदद मिलेगी. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और ऊर्जा संकट से निपटने में मजबूती मिलेगी. ध्यान दें कि 24 जनवरी 2025 से राज्य में केंद्र सरकार की पीएम-कुसुम योजना को ही प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के रूप में लागू किया गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read