यूटिलिटी

eShram Portal पर आया नया अपडेट, मजदूरों के बच्चों की पढ़ाई नहीं होगी खराब, मिलेगी ये नई सुविधा

eShram Portal Update: केंद्र सरकार ने मजदूरों की मदद के लिए बनाए गए ई-श्रम पोर्टल पर कई नए फीचर अपडेट किए हैं. इन नए फीचर्स को खासतौर पर प्रवासी मजदूरों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. उनकी मदद से प्रवासी मजदूरों के परिवारों की महिलाओं को कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा, वहीं उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी.

केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को पोर्टल में इन नई सुविधाओं को जोड़ा. इसमें प्रवासी मजदूरों के परिवार का विवरण पोर्टल पर दर्ज करने की सुविधा भी शामिल है. केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी.

असंगठित श्रमिकों को ये लाभ

बयान में बताया गया कि केंद्रीय श्रम, रोजगार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव आरती आहूजा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ई-श्रम पोर्टल में नई सुविधाओं का शुभारंभ किया. मंत्रालय के अधिकारी किया. ई-श्रम पोर्टल में जोड़ी गई नई विशेषताएं पोर्टल की उपयोगिता को बढ़ाएगी और असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण को आसान बनाएगी. ई-श्रम पंजीकृत श्रमिक अब इस पोर्टल के माध्यम से रोजगार के अवसर, कौशल, शिक्षुता, पेंशन योजना, डिजिटल कौशल (कौशल) और राज्यों की योजनाओं से जुड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें- चांदी की कीमत में तेजी, निवेश का शानदार ऑप्शन, कीमतें हो सकती है 1 लाख के पार!

अब यह सुविधा पोर्टल पर शुरू हो गई

इस ई-श्रम पोर्टल में प्रवासी श्रमिकों के परिवार का विवरण दर्ज करने की सुविधा भी जोड़ी गई है. यह सुविधा उन प्रवासी श्रमिकों के लिए बाल शिक्षा और महिला केंद्रित योजनाएं प्रदान करने में मदद करेगी जो अपने परिवारों के साथ पलायन कर चुके हैं. ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण निर्माण श्रमिकों के डेटा को संबंधित भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक (बीओसीडब्ल्यू) कल्याण बोर्ड के साथ साझा करने के संबंध में भी नई सुविधा जोड़ी गई है, ताकि ई-श्रम निर्माण श्रमिकों को संबंधित बीओसीडब्ल्यू बोर्ड में पंजीकृत किया जा सके. पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए और उन्हें अपने साधन से योजनाओं का लाभ मिल सके.

Dimple Yadav

Recent Posts

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

10 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

17 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

45 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago