होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेटर (डायल) ने घोषणा की है कि मार्च 2023 के अंत तक टर्मिनल 2 और 3 के सभी एंट्री और बोर्डिंग गेट पर डिजीयात्रा सुविधा शुरू कर दी जाएगी. वहीं, अप्रैल तक यह सुविधा एंट्री गेट तक भी पहुंचा दी जाएगी. दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल की 1. डिजीयात्रा सेवा में पेपरलेस और कॉन्टैक्टलेस यात्रा की जा सकती है. इसमें फेशियल रिकग्निशन सिस्टम से वेरिफिकेशन होगा. इसके जरिए बोर्डिंग पास से जुड़े यात्री का सत्यापन किया जा सकता है.
नई ई-सुविधा पेपर बोर्डिंग पास सत्यापन को समाप्त करते हुए प्रवेश द्वार, बोर्डिंग गेट और सुरक्षा जांच के प्रसंस्करण को गति देगी. इससे यात्रियों के समय की बचत होगी. इससे करीब 15 से 25 मिनट की बचत होगी. आइए जानते हैं क्या है डिजीयात्रा.
डिजीयात्रा की शुरुआत नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने की थी. सेवा शुरू में दिल्ली, बेंगलुरु और वाराणसी हवाई अड्डों पर शुरू की गई थी और आने वाले महीनों में इसे और अधिक घरेलू हवाई अड्डों पर उपलब्ध कराया जाएगा. डिजीयात्रा के लिए पंजीकरण करने के बाद, यात्री पेपरलेस यात्रा के लिए डिजीयात्रा ऐप में अपनी यात्रा का विवरण सहेज सकते हैं. यह ई-सिस्टम आधार से जुड़ा हुआ है। यह बोर्डिंग गेट्स पर तेजी से चेकिंग करता है. आइए जानते हैं डिजीयात्रा पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें.
सबसे पहले आपको डिजीयात्रा एप को डाउनलोड कर ओपन करना होगा.
फिर आपको अपनी Digitra ID बनानी है. इसमें आपको नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पहचान प्रमाण देना होगा.
सभी दस्तावेज जमा करने के बाद आपको एक डिजीयात्रा आईडी दी जाएगी.
यदि आपने आधार विवरण दिया है तो डिजीयात्रा के लिए आपका सत्यापन ऑनलाइन होगा क्योंकि आधार कार्ड में आपकी बायोमेट्रिक जानकारी होती है. हालाँकि, यदि आपने आधार विवरण जमा नहीं किया है, तो आपको हवाई अड्डे पर CISF से संपर्क करके अपनी आईडी को मैन्युअल रूप से सत्यापित करना होगा.
वेरिफिकेशन के बाद आपको एंट्री गेट पर ई-टिकट या बोर्डिंग पास को स्कैन करना होगा.
क्यूआर कोड स्कैनर आपकी आईडी और यात्रा विवरण को सत्यापित करेगा और डिजीयात्रा आईडी चेहरे की पहचान और सत्यापन करेगा. प्रक्रिया पूरी होने के बाद ई-गेट खुल जाएगा और आप प्रवेश कर सकेंगे.
Mohammed Shami Politics: क्रिकेटर मोहम्मद शमी की RLD प्रमुख जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद…
Samay Raina Wedding Rumours: समय रैना और मेधा शंकर की शादी की अफवाहों के बीच…
Bengal Voter List Controversy: पश्चिम बंगाल SIR विवाद पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में…
PIA New Uniform Troll Pakistan Airlines: आर्थिक तंगी से जूझ रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA)…
चंडीगढ़ में 25 और 26 सितंबर को WISE 4.0 का आयोजन होगा, जिसमें महिला उद्यमिता,…
West UP Politics: यूपी चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी ने पश्चिम यूपी की 71 सीटों…