खेल

IND vs AUS: इंदौर टेस्ट में भारत की बड़ी हार, कप्तान रोहित शर्मा का बयान आया सामने

Rohit Sharma after Indore Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में नौ विकेट की हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि भारत को पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी नहीं करने की कीमत चुकानी पड़ी है. टेस्ट के पहले दिन, भारत ने पहले बल्लेबाजी करने के लिए चुनने के बाद पहले सत्र में सात विकेट खो दिए. मैथ्यू कुह्नमैन ने अपना पहला पांच विकेट का आंकड़ा दर्ज किया. शर्मा ने कहा, जब आप टेस्ट मैच हारते हैं तो बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं जो हमारे पक्ष में नहीं होती. शुरूआत करने के लिए, हमने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. हम समझते हैं कि पहली पारी में बोर्ड पर रन बनाना कितना जरूरी होता है. जाहिर है, जब उन्हें 80-90 रन की बढ़त मिली तो हमें बल्ले से बड़ा प्रदर्शन करने की जरूरत थी, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके, हम सिर्फ 75 रन की बढ़त ले पाए.

9 विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया

दूसरी पारी में, शीर्ष क्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के 59 रन को छोड़कर, कोई भी बल्लेबाज आगे नहीं बढ़ा और नाथन लियोन ने आठ विकेट लिए. हम इसका भी काफी श्रेय ले सकते हैं कि हमने पहले दो मैचों में कैसी बल्लेबाजी की. भारत के गेंदबाजों ने भी बाद में संघर्ष किया क्योंकि उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुसेन ने ऑस्ट्रेलिया को 88 रन की बढ़त लेने में मदद की. 2-1 से सीरीज स्कोरलाइन के साथ, भारत को अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में जगह बनाने के लिए 9 मार्च से अहमदाबाद में चौथा और अंतिम टेस्ट जीतने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: भारत की हार के 3 बड़े कारण, कहां चूक गई रोहित ब्रिगेड?

हमने अभी यह टेस्ट समाप्त किया है इसलिए हमें फिर से संगठित होने और प्रयास करने की आवश्यकता है. हमें यह समझने की जरूरत है कि हम एक टीम के रूप में सुधार कैस करें. जब आप चुनौतीपूर्ण पिचों पर खेल रहे हों तो आपको गेंदबाजी करनी होगी.

ऑस्ट्रेलियाई टीम का भारत दौरा जहां अब तक टीम इंडिया की जीत की गवाही देता रहा. अब वहीं मेहमान टीम ने इंदौर में अपनी जीत का परचम लहरा दिया है. इंदौर में तीसरे दिन के पहले सेशन में कंगारू टीम ने एक आसान जीत दर्ज की. बेशक इस पिच में स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा लेकिन भारतीय बल्लेबाजों पर सवाल उठना लाजमी है. क्योंकि टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बार-बार फ्लॉप होकर भारत की मुश्किलें बढ़ा रहा है. दिग्गज बल्लेबाजों से शुमार रोहित ब्रिगेड संघर्ष करतनी नजर आई. न केवल भारत ने इंदौर टेस्ट जीतने का मौका गंवाया बल्कि एक सुनहरा मौका भी खोया है. दरअसल, अगर टीम इंडिया इस मुकाबले को जीत लेती तो वो वर्ल्ड टेस्ट चैंचियनशिप के फाइनल में जगह पक्की कर लेती मगर अफसोस अब उन्हें चौथे टेस्ट का इंतजार करना होगा. या यूं कह लीजिए रोहित ब्रिगेड की एक गलती ने एक बार फिर WTC की गणित पेचीदा कर दी.

–आईएएनएस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

4 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

4 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

4 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

5 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

5 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

6 hours ago