यूटिलिटी

PAN Card Update: पैन कार्ड में बदलना चाहते हैं अपना पता, तो जान लीजिए यह प्रोसेस

PAN Card Update: पैन कार्ड यानी स्थायी खाता संख्या भारत में किसी भी वित्तीय काम को करने के लिए बहुत जरूरी माना जाता है. यह न सिर्फ एक जरूरी वित्तीय डॉक्यूमेंट है बल्कि इसे एक आईडी प्रूफ के रूप में भी यूज किया जाता है. बिना पैन कार्ड के बैंक खाता खुलवाने, प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने, ज्लैवरी खरीदने और बेचने, इनकम टैक्स रिटर्न करने जैसे जरूरी काम को निपटाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है. ऐसे में अपने पैन कार्ड को आधार के साथ लिंक और इसे अपडेट रखना बहुत जरूरी काम है. अक्सर कई बार कुछ लोग किराए के मकान को बदलते रहते हैं. ऐसे में पैन कार्ड में भी इसे अपडेट करना जरूरी हो जाता है.

पैन कार्ड में हर व्यक्ति की निजी जानकारी जैसे नाम, एड्रेस, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ, पिता का नाम और साइन मेंशन होता है. यदि आप पैन कार्ड में अपने पते को अपडेट  करना चाहते हैं तो इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अपडेट किया जा सकता हैं. तो आइए जानते हैं दोनों के तरीके के बारे में-

ये भी पढ़ें- Vande Bharat Express: इन कंपनियों ने जीता 200 नई स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का टेंडर, सबसे कम बोली लगाई

पैन कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करने का तरीका-

1. पैन कार्ड को ऑनलाइन अपडेट  के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर जाएं.
2. इसके बाद Application Type में जाकर पैन कार्ड के चेंज ऑप्शन को चुनें.
3. पैन में अपडेट करने के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा.
4. आपके सामने पैन में सुधार करने के लिए एक फॉर्म खुलेगा जिसमें सारी जानकारियां भरना होगा.
5. आपको अपने ऐड्रेस चेंज के लिए कोई डॉक्यूमेंट जैसे आधार नंबर, पासपोर्ट जैसे कोई डॉक्यूमेंट की कॉपी को अपलोड करना होगा.
6. इसके बाद सभी जानकारियों को भरें इसके बाद आप कैप्चा कोड दर्ज करें. इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें.

7. ध्यान रखें कि अगर आधार में एड्रेस अपडेट हैं तो उसके आधार पर ही पैन में ऐड्रेस को अपडेट हो जाएगा.
8. इसकी जानकारी आपको SMS और ईमेल के जरिए मिल जाएगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप…! दिल्ली से यूपी-बिहार तक मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…

12 minutes ago

ट्रंप के कट्टर दुश्मन ने ब्राजील में गाड़ा झंडा! लूला दा सिल्वा फिर से चुनाव जीत बने राष्ट्रपति

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…

49 minutes ago