मनोरंजन

Deepika Padukone: 95वें ऑस्कर में ड्वेन जॉनसन के साथ दीपिका पादुकोण संभालेंगी ये बड़ी जिम्मेदारी

Deepika Padukone:  बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं, वहीं वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी उपस्थिति से देश को गौरवान्वित महसूस कराती हैं.  एक बार फिर एक्ट्रेस ने देश को गर्व करने का मौका दिया है. दरअसल दीपिका पादुकोण ऑस्कर 2023 में प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी. गुरुवार रात दीपिका ने इंस्टाग्राम पर सभी प्रेजेंटर्स के नाम के साथ एक पोस्ट शेयर किया.

दीपिका ने शेयर की ऑस्कर प्रेजेंटर्स की लिस्ट

दीपिका पादुकोण ने इंस्टा पर शेयर की लिस्ट में ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, रिज अहमद, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज, ट्रॉय कोत्सुर, ड्वेन जॉनसन, जेनिफर कोनेली, सैमुअल एल जैक्सन, मेलिसा मैक्कार्थी, जो सलदाना, शामिल हैं.  डॉनी येन, जोनाथन मेजर्स और क्वेस्टलव भी शामिल हैं साथ ही दीपिका पादुकोण के नाम का भी जिक्र है. पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “#Oscars #Oscars95.”

ये भी पढ़ें- Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: ‘किसी का भाई किसी की जान’ का गाना ‘बिल्ली कट्टी’ का टीजर रिलीज, सलमान खान का डांस स्टेप लाजवाब

फैंस ने दी दीपिका को बधाई

दीपिका के पोस्ट शेयर करते ही कमेंट सेक्शन में बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई. दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण ने टिप्पणी अनुभाग में लिखा, “बूम.” वहीं दीपिका के पति रणवीर ने कमेंट सेक्शन क्लैप वाला इमोजी पोस्ट किया.  वहीं फैंस भी दीपिका को इस उपलब्धि के लिए बधाई दे रहे हैं.

ऑस्कर के लिए भारत से तीन फिल्में नॉमिनेट

आपको बता दें कि 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 12 मार्च (भारत में 13 मार्च) को लॉस एंजेलिस के डॉली थिएटर में होगा. ऑस्कर में भारत के लिए यह एक खास साल है.  इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के लिए सिर्फ एक नहीं बल्कि तीन भारतीय फिल्में नॉमिनेशन में हैं.  फिल्म ‘आरआरआर’ का गाना ‘नातू नातू’ बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.  इस गाने ने साल की शुरुआत में इसी कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी जीता था. वहीं शौनक सेन की ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया है और गुनीत मोंगा की ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट के लिए नॉमिनेट किया गया है.

Dimple Yadav

Recent Posts

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप…! दिल्ली से यूपी-बिहार तक मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…

1 hour ago

ट्रंप के कट्टर दुश्मन ने ब्राजील में गाड़ा झंडा! लूला दा सिल्वा फिर से चुनाव जीत बने राष्ट्रपति

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…

2 hours ago