देश

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर अधीर रंजन से उठाए सवाल, कहा- सरकार ने जल्दबाजी में पूरी की प्रक्रिया

Adhir Ranjan chaudhary on appointment of EC: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले 2 नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया है. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इसकी प्रकिया पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार ने अव्यवहारिक तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कहा.

चौधरी ने 2 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहले उन्हें 212 नामों की लिस्ट देकर एक रात का वक्त दिया फिर अगली सुबह उन्होंने मेरे सामने 6 नाम रख दिए. ये नियुक्ति से सिर्फ 10 मिनट पहले हुआ. ऐसे में चौधरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि इतने कम समय में कैसे नाम तय किए जा सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और कानून मंत्री के साथ चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति लेकर बैठक हुई. मीटिंग के 10 मिनट बाद ही नामों का ऐलान कर दिया गया. उन्होंने कहा कि सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयुक्त चुन लिया गया है.

ये भी पढ़ेंः ‘मंत्री नहीं होता तो टुकड़ों में फाड़ देता…’ तमिलनाडु के मंत्री का पीएम मोदी पर विवादित बयान, Video वायरल

जानें अधीर रंजन की प्रमुख आपत्तियां

अधीर रंजन ने 2 नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले आयुक्तों की नियुक्ति के लिए मीटिंग बुलाई गई थी जो बाद में रद्द कर दी गई. इसके बाद मैंने पत्र लिखकर पांच नाम शाॅर्टलिस्ट करने के लिए कहा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद मैंने नाम शेयर करने को कहा कि लेकिन सरकार ने नाम शेयर नहीं किए. मीटिंग से एक दिन पहले उन्हें 212 नामों की लिस्ट दी गई. उसके बाद आज सुबह जब वे मीटिंग में पहुंचे तो उन्हें 6 नाम दे दिए गए और कहा गया कि इनमें से चयन कर लीजिए. ऐसे में चौधरी ने इसकी प्रकिया पर सवाल उठाया है.

सुखबीर-ज्ञानेश भारत के अगले चुनाव आयुक्त

बता दें कि ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू भारत के अगले चुनाव आयुक्त होंगे. ज्ञानेश कुमार कुछ समय पहले ही सहकारिता मंत्रालय से रिटायर हुए हैं इससे पहले वे जम्मू कश्मीर में डिवीजन के ज्वाॅइंट सेक्रेटरी थे. उनके रहते ही जम्मू कश्मीर में धारा 370 को हटाया गया था. वहीं सुखबीर संधू 30 सितंबर 2023 को उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए थे.

ये भी पढ़ेंः ‘आपकी अलग पार्टी है, फिर शरद पवार की तस्वीर और नाम क्यों इस्तेमाल किया’, अजित पवार को कोर्ट की फटकार

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

3 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

8 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

8 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

9 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

9 hours ago