Bharat Express DD Free Dish

भारत में गोल्ड की कीमतें क्यों बढ़ीं? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

सितंबर 2025 में RBI ने हर दिन करीब 7 किलो सोना खरीदा, जिससे भारत का गोल्ड रिजर्व 880 टन के पार पहुंच गया.

RBI Gold Reserve

RBI Gold Reserve: इस साल सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. कुछ दिनों की गिरावट को छोड़ दें तो पूरे साल में गोल्ड की कीमतों में 60 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है लेकिन ये बढ़त सिर्फ बाज़ार की चाल नहीं है. इसके पीछे एक बड़ी वजह है और वो है रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI).

RBI का सोना खरीदने का सिलसिला जारी

सितंबर 2025 में RBI ने हर दिन करीब 7 किलो सोना खरीदा, यानी पूरे महीने में लगभग 200 किलो गोल्ड की खरीदारी की गई. ये तब हुआ जब सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर थीं. जाहिर है, इतनी बड़ी खरीद कोई आम आदमी या अरबपति नहीं कर सकता. ये काम सिर्फ RBI जैसा संस्थान ही कर सकता है.

880.18 टन तक पहुंचा गोल्ड रिजर्व

RBI का गोल्ड रिजर्व अब 880.18 टन तक पहुंच गया है, जो कि जापान जैसे देशों से भी ज्यादा है. सितंबर के आखिरी हफ्ते में RBI ने 0.2 टन और जून में 0.4 टन सोना खरीदा. यानी छह महीने में कुल 0.6 टन (600 किलो) सोना खरीदा गया.

95 अरब डॉलर की कीमत

26 सितंबर 2025 तक RBI के पास मौजूद गोल्ड का कुल मूल्य 95 अरब डॉलर था. ये खरीदारी ऐसे समय में हुई जब दुनिया भर में आर्थिक और राजनीतिक उठा-पटक जारी है. ऐसे माहौल में सोना सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है और यही वजह है कि इसकी मांग भी बढ़ी.

घरेलू गोल्ड रेट में उछाल का कारण

दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने तीसरी तिमाही में कुल 166 टन सोना खरीदा, जिससे इंटरनेशनल मार्केट में भी कीमतें ऊपर चली गईं. भारत में भी इसी वजह से घरेलू गोल्ड रेट में उछाल आया.

ये भी पढ़ें-Gold Silver Price Today: दिवाली के बाद बढ़ी सोने की कीमत, चांदी में आई गिरावट, जानें आज के ताजा दाम

इससे साफ है कि RBI की गोल्ड खरीदारी सिर्फ एक निवेश नहीं बल्कि देश की आर्थिक सुरक्षा और रणनीतिक तैयारी का हिस्सा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read