देश

MP चुनाव हारने के बाद कमलनाथ ने दिया पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के पद से इस्तीफा? कांग्रेस का आया हैरान कर देने वाला जवाब

Madhya Pradesh Congress News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस पार्टी में खींच-तान फिर शुरू हो गई है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के इस्तीफ की खबर आई है. हालांकि, कांग्रेस ने इससे इनकार किया है.

3 दिसंबर को जारी हुए चुनाव परिणाम में कांग्रेस को 70 से भी कम सीटें मिली थीं. हारने के उपरांत कमलनाथ ने कहा था कि “हम इस लोकतांत्रिक प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के मतदाताओं के जनादेश को स्वीकार करते हैं. हम विपक्ष की भूमिका निभाएंगे.” कांग्रेस के दिग्गज नेता ने भाजपा को उनकी प्रचंड जीत के लिए बधाई भी दी थी.

4 दिसंबर को कमलनाथ खुद भाजपा के नेता व प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने गए. उन्‍हें फूलों का गुलदस्‍ता देकर भाजपा की जीत की बधाई दी. जिसके बाद कमलनाथ की कांग्रेस समर्थकों ने आलोचना की. और, आज यह खबर आ गई कि उन्‍होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया है. हालांकि, पार्टी ने इससे इनकार किया है.

यह भी पढ़िए: MP Election 2023: कांग्रेस की हार के बाद CM शिवराज से मिलने पहुंचे कमलनाथ, गुलदस्‍ता भेंट कर दी बधाई; मीडिया को ये बात बताई

कुछ समाचार संस्‍थाओं ने ये खबर भी दिखाई कि कांग्रेस पार्टी का हाईकमान जल्द ही नये अध्यक्ष पर फैसला करेगा. ऐसे में कमलनाथ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे दिए जाने की आशंका लगातार जताई जा रही है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

10 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

14 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

29 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

40 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

41 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

52 minutes ago