यूटिलिटी

Reliance-Disney Deal: लंदन में मुकेश अंबानी करने वाले हैं बड़ी बिजनेस डील, OTT इंडस्ट्री में होगा रिलायंस का जलवा

Reliance-Disney Deal: मुकेश अंबानी आज के वक्त में एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन है. इसकी वजह यह है कि उनकी कंपनी रिलायंस भारत की सबसे कीमती कंपनी हैं. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने एक बिग डील की है. इसके बाद एंटरटेनमेंट और मीडिया मार्केट पर दबदबा बढ़ जाएगा. मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कथित तौर पर पिछले हफ्ते लंदन में वॉल्ट डिज्नी कंपनी (Reliance-Disney Deal) के साथ एक गैर-बाध्यकारी या Non-Binding टर्म शीट पर साइन किए हैं.

बता दें कि काफी समय से इस डील को लेकर चर्चाएं जारी थीं. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट मार्केट पर अपना दबदबा बढ़ाने लिए अमेरिका की कंपनी वॉल्‍ट डिजनी कॉर्पोरेशन से बातचीत कर रही है. अब ईटी की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मुकेश अंबानी की कंपनी ने लंदन में ये बिग डील की है. इसमें कहा गया है कि 51:49 स्टॉक और कैश मर्जर को फरवरी 2024 तक अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें-UP Politics: ‘हवाई अड्डे’ को लेकर केशव प्रसाद मौर्य और शिवपाल में जुबानी जंग जारी…सपा नेता ने ली चुटकी

गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्री इस डील के जनवरी 2024 के अंत कर फाइनल होने की उम्मीद कर रही है. रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि इस डील के बाद कमान मुकेश अंबानी की रिलायंस के हाथ में होगी और इसके पास कम से कम 51 फीसदी के साथ सबसे बड़ी हिस्सेदारी होगी. वहीं वॉल्ट डिज्नी के पास इस मर्जर वाली कंपनी में 49 फीसदी की हिस्सेदारी होगी. इस डील को लेकर साइन पिछले सप्ताह किए गए हैं. इसमें कहा गया है कि JioCinema भी इस डील का एक हिस्सा होगा.

यह भी पढ़ें-“खुले मन और बंद मुंह से…”, जयराम रमेश ने सीट शेयरिंग पर कांग्रेस का रुख कर दिया साफ

बता दें कि लंदन में हुई इस डील के दौरान Walt Diseny के पूर्व CEO और फिलहाल सलाहकार की भूमिका निभा रहे केविन मेयर (Kevin Mayer) और मुकेश अंबानी के करीबी माने जाने वाले मनोज मोदी (Manoj Modi) भी मौजूद थे. जानकारी के अनुसार रिलायंस की सहयोगी कंपनी Viacom18 की स्टेप डाउन सब्सिडियरी बनाने का प्लान है. इसें स्टॉक स्वैप के जरिए स्टार इंडिया का मर्जर किया जाएगा, जो कि कंपनी की बड़ी सफलता है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन में रेल मंत्रालय! स्टेशनों पर लगेंगे 20 हजार नए फिल्ट्रेशन सिस्टम, मिलेगा शुद्ध पानी

Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के…

5 hours ago

पुरानी दिल्ली को मिलेगा नया पहचान-चिह्न: चांदनी चौक का टाउन हॉल बनेगा टूरिज्म और कल्चरल हब

दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन…

5 hours ago

दाढ़ी-टोपी में सफर मुश्किल, निशाने पर मुसलमान! हामिद अंसारी के बयान को मुस्लिम संगठनों ने किया सपोर्ट

Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई…

5 hours ago

Afghanistan Drug Crackdown: 12 प्रांतों में 60 संदिग्ध गिरफ्तार, 29 किलो ड्रग्स जब्त; गुप्त लैब भी ध्वस्त

Afghanistan Drug Crackdown: अफगानिस्तान में एंटी-नारकोटिक्स पुलिस ने 12 प्रांतों में कार्रवाई कर ड्रग्स कारोबार…

5 hours ago

‘BJP को रोकना है तो हमसे बात करो…’ UP चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का दिया खुला ऑफर

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर…

5 hours ago