Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“खुले मन और बंद मुंह से…”, जयराम रमेश ने सीट शेयरिंग पर कांग्रेस का रुख कर दिया साफ

‘India’ Alliance: भारतीय गठबंधन में सीट बंटवारे के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि, “खुले मन और बंद मुंह से ही हम सीट बंटवारे पर बात आगे बढ़ाएंगे”.

Jairam ramesh

कांग्रेस नेता जयराम रमेश

‘India’ Alliance: लोकसभा का चुनाव नजदीक है और विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया में सीट शेयरिंग को लेकर माथापच्ची अभी भी जारी है. हालांकि दिल्ली में हुई गठबंधन की बैठक में यह बात सामने निकल कर आई थी कि जनवरी के पहले हफ्ते में सीट शेयरिंग पर फॉमूला तय कर लिया जाएगा. इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी रणनीति भी बना ली है. इस बीच कांग्रेस वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सीट शेयरिंग पर कांग्रेस का रुख साफ कर दिया है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ”सीट शेयरिंग में बातचीत होगी. जो कुछ करना होगा, हम करेंगे. अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग परिस्थितियां हैं, उन्हें मद्देनजर रखते हुए सीट शेयरिंग की बात चल रही है.”

इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि, “खुले मन और बंद मुंह से ही हम सीट बंटवारे पर बात आगे बढ़ाएंगे”.

खुले मन और बंद मुंह का क्या मतलब

जयराम रमेश ने साफ करते हुए कहा कि हम खुले मन और बंद मुंह से ही हम सीट शेयरिंग पर बात आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पांच सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन समिति 28 दिसंबर को होने वाली नागपुर रैली के बाद के बाद पार्टी प्रदेश इकाइयों से चर्चा करेगी. इसके लिए राज्य इकाईयों के नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है और फिर 29 दिसंबर को तय किया जाएगा कि गठबंधन में सीट शेयरिंग पर क्या रणनीति बनाए जाए. कांग्रेस नेता कहा कि कांग्रेस पार्टी विपक्षी गठबंधन को एकजुट और मजबूत करने पर काम कर रही है. 28 दिसंबर को नागपुर में ‘है तैयार हम’ नाम से एक मेगा रैली होगी. रैली के दौरान कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद करेगी.

यह भी पढ़ें- क्या कांग्रेस के पास खत्म होने वाला है पैसा? क्यों चलाना पड़ रहा ‘डोनेट फॉर देश’ कैंपन, जानें कितनी रह गई कांग्रेस की कमाई

जयराम रमेश ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा कि हम सीट बंटवारे के लिए तैयार है और चाहते हैं कि विपक्षी गठबंधन सही में काम करे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जीत के लिए हर संभव कोशिश करेगी.

हर राज्य इकाईयों के नेताओं से चर्चा करेगी

बता दें कि कांग्रेस ने सीट शेयरिंग के अपनी सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया है. यह समिति हर राज्य इकाईयों के नेताओं से चर्चा करेगी और फिर सीट बंटवारे पर फैसला किया जाएगा. पार्टी ने इस समिति में अपने दिग्गज नेताओं को चुना है. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भूपेश बघेल के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, मुकुल वासनिक और मोहन प्रकाश शामिल हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital