यूटिलिटी

Room Heater: कंपकपा देने वाली ठंड से हैं परेशान, तो घर लाइए चंद हजार रुपये में ये शानदार हीटर, मिलेगी बेहतर सर्विस

Latest Room Heater: सर्दियों का महिना शुरू हो चुका है. इन दिनों पूरे देश में ठंड का असर काफी बढ़ा हुआ है. ऐसे में अगर आप भी अपने घर या ऑफिस को गर्म रखने के लिए लेटेस्ट फीचर वाला नया रूम हीटर (Room Heater) खरीदना चाह रहे हैं, तो ये खबर आप ही के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है. आज हम आपको कुछ बेस्ट रूम हीटर्स के फीचर्स और उनके प्राइस के बारे में बताना वाले है, जो कम बिजली का उपयोग करते हुए आपके कमरे को जल्दी से गर्म कर देगी. ये सभी रूम हीटर लाइटवेट होगा जिन्हें आप कभी भी और कहीं भी आसानी से लेकर आना-जाना कर सकते हैं. हल्का होने के साथ ही साथ क्वालिटी और फीचर्स के मामले में भी ये बेहद शानहार हीटर साबित हो सकते हैं.

ओरिएंट इलेक्ट्रिक अरेवा रूम हीटर

ये एक प्रकार का फैन रूम हीटर है. इसमें आपको 1000W और 2000W के दो हीटिंग मोड (Dual Heating Mode) मिल रहे है. इसका फैन 2300 RPM की स्पीड पर चलता है जो भारी ठंड में भी आपको 180 sq ft के रूम को  गर्म करने की क्षमता रखता है. भारतीय मानक संस्थान (आईएसआई) द्वारा स्वीकृत इस हीटर को बनाने में कंपनी ने एबीएस प्लास्टिक मटेरियल (ABS Plastic Material) का उपयोग किया है. इसके साथ ही इसमें कॉपर मोटर भी फीट किया गया है जिससे बिजली कंजप्शन भी काफी कम होता है. मार्केट में इस हीटर की कीमत तकरीबन 3500 रुपये है.

ये भी पढ़ें- Public Provident Fund: अगर PPF से पैसा निकालने का बना रहे हैं प्लान तो पहले जान लें ये नियम, वरना हो सकता है नुकसान

उषा क्वार्ट्ज रूम हीटर

ये रूम हीटर दो हीटिंग पोजिशन के साथ आने वाला उषा का ये हीटर छोटे रूम के लिए काफी बेहतरीन माना जाता है. ये आपके पूरे कमरे को काफी आसानी से गर्म कर सकता है. कंपनी ने इस रूम हीटर में ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन (Overheating Protection) का फीचर दिया है. इसके साथ ही हीटर के गिरने या टिल्ट होने की स्थिति में सेफ्टी के लिए टिप ओवर स्विच भी दिया गया है. ये रूम हीटर 800-Watt बिजली की खपत से काम करता है. मार्केट में इस रूम हीटर की कीमत तकरीबन 1695 रुपये तय की गई है.

ओर्पट फैन हीटर

ये रूम हीटर एक फैन रूम हीटर है जिसमें 100% कॉपर से बनी मोटर (Cooper Motor) का उपयोग किया गया है जो 250 sq ft तक के कमरे को बेहद आसानी से गर्म कर देता है. नॉन सैगिंग, स्टिचिंग टाइप और लॉन्ग लाइफ हीटिंग एलिमेंट (Long Life Element) के साथ इस हीटर में  2000W कंज्यूम करता है. ये रूम हीटर आपको बजार में 1150 रुपये में मिल जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago