यूटिलिटी

चांदी की कीमत में तेजी, निवेश का शानदार ऑप्शन, कीमतें हो सकती है 1 लाख के पार!

इस साल सोने के साथ-साथ चांदी ने भी अपनी चमक बिखेरी है. दोनों में इस साल 10 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है और अगर पिछले एक साल की बात करें तो 20 फीसदी का रिटर्न देखने को मिला है. अब सवाल अगले एक साल का है. इसमें भी सोना आपको ज्यादा कमाएगा या चांदी. वहीं, चांदी अगले एक साल में किस स्तर पर पहुंच सकती है. जानकारों की मानें तो अगले एक साल में सोना नहीं चांदी निवेशकों की ‘चांदी’ बना सकती है.

जी हां, अगले 12 महीनों में चांदी की कीमत एक लाख के स्तर को पार कर सकती है. इसका मतलब है कि चांदी अगले एक साल में मौजूदा स्तर से 33 से 35 फीसदी का रिटर्न दे सकती है, जबकि सोना अगले एक साल में 13 से 15 फीसदी का रिटर्न देने की उम्मीद है. आइए जानते हैं उन कारणों के बारे में जिनकी वजह से चांदी के दाम 1 लाख रुपये प्रति किलो या उससे आगे तक पहुंच सकते हैं.

सोने चांदी के अनुपात में गिरावट

जानकारों की मानें तो सोना-चांदी के अनुपात में लगातार गिरावट आ रही है. जिससे चांदी की कीमत में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. वर्तमान में दो कीमती धातुओं के बीच का अनुपात 80 पर है, जो ऐतिहासिक रूप से 65-75 के बीच देखा गया है. यह अनुपात घटने की संभावना अधिक होती जा रही है. जिससे चांदी की कीमत में अगले एक साल में और तेजी देखने को मिल सकती है और एक लाख रुपए के स्तर को सपोर्ट कर सकती है.

औद्योगिक मांग में वृद्धि

चांदी की मांग पूरी दुनिया में औद्योगिक है. कोविड के बाद इंडस्ट्री खुल गई है और इसकी डिमांड में भी तेजी देखने को मिली है. भारत समेत पूरी दुनिया में ईवी मैन्युफैक्चरिंग बढ़ी है, देश में भी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगे हैं. सोलर पैनल प्लांट बढ़े हैं और भारत जैसे देशों में 5जी नेटवर्क का विस्तार हो रहा है. इन सभी कार्यों में चांदी का प्रयोग बहुत अधिक होता है. आने वाले दिनों में जिस तरह से इनका काम बढ़ेगा चांदी की मांग भी बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें- भ्रष्टाचार के मामले में गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, NIA के SP विशाल गर्ग को किया गया सस्पेंड, पैसे लेने का है आरोप

कई साल के निचले स्तर पर इन्वेंटरी

चांदी का भंडार कई साल के निचले स्तर पर आ गया है. मार्च महीने में चांदी के स्टॉक में 3.7 फीसदी की गिरावट जारी है. माह के दौरान पंजीकृत मालसूची में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. जिससे चांदी 34 मिलियन औंस पर आ गई, जो फरवरी के मुकाबले थोड़ी अधिक है. अप्रैल के महीने में इसके 30 मिलियन औंस से नीचे आने की संभावना है. एक अनुमान के मुताबिक 2020 के उच्चतम स्तर की तुलना में इस साल के अंत तक सोने का भंडार गिरकर 430.9 मिलियन औंस रह गया होगा. ऐसे में चांदी की कीमत में और तेजी देखने को मिलेगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

4 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

5 hours ago