यूटिलिटी

भारत का एक ऐसा गांव, जहां है शहर जैसी सारी सुविधाएं, देशभर से सीखने पहुंचते हैं लोग

High-Tech Village of India: गुजरात के अहमदाबाद से लगभग 100 किमी दूर स्थित है एक आदर्श गांव, जिसका नाम हैं पुंसारी. आज से 15 साल पहले तक साबरकांठा जिले का यह गांव भी अन्य गांव की तरह ही साधारण ही था. यहां भी कई तरह की समस्याएं थी. मगर साल 2006 में जब हिमांशु पटेल , पुंसारी के सरपंच निर्वाचित हुए, तो इस गांव की किस्मत ही बदल गई. आंगनवाड़ी केंद्रों में उन्नत बुनियादी ढांचे, वातानुकूलित स्कूलें, बायोमेट्रिक मशीन, वाईफाई, कूड़े-मुक्त और साफ-सुथरी सड़कों के साथ, क्लोज-सर्किट कैमरे, बायोगैस प्लांट, पानी शुद्ध करने वाले प्लांट, इस गांव में वह सब कुछ है जिसकी वजह से यह कसी भी शहर में मिलने वाली सुविधाओं के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकता है.

योजनाओं का अमल

हिमांशु पटेल को गांव का सरपंच बनाया गया, तब तो जैसे उन्होंने इस गांव की पूरी तस्वीर ही बदल दी. दरअसल, चरनोई की भूमि बेचकर उन्हें जो पैसा मिला, उस पैसे से उन्होंने अपना विकास करने की बजाय गांव का विकास करने का प्रण लिया और आखिर मे आकर उन्होंने गांव को पूरी तहर बदल कर रख दिया. इसके साथ ही उन्होंने पुंसारी गांव को एक आदर्श गांव बना दिया. पूर्व सरपंच ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘सरकारी योजनाओं को सही से अपनाया जाए तो गांवों की तस्वीर बदल सकती है. बस, इच्छा शक्ति होनी चाहिए.’

चलती-फिरती लाइब्रेरी

गांव के जिन लोगों को पढ़ने का शौक है उनके लिए एक चलती-फिरती लाइब्रेरी बनाई गई. इसके लिए एक ऑटो का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें सैकड़ों किताबें होती हैं. यह ऑटो अलग-अलग जगहों पर निश्चित समय से पहुंच जाता है जिससे लोग दूर जाए बिना ही अपनी पसंद की किताबें पढ़ सकते हैं. गांव में पांच स्कूल हैं और सभी में एसी लगे हैं. लोगों का इलाज अच्छे से हो इसलिए एक अस्पताल भी गांव में खोला गया है.

ये भी पढ़े:विरोध के बावजूद भी आदिपुरुष ने बॉक्स ऑफिस पर बना डाले ये अनोखे रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले एक्टर बने प्रभास

बजट का सही इस्तेमाल

लेकिन जो बात इसे और भी प्रशंसनीय बनाती है वो है कि हिमांशु ने केवल आठ वर्षों में 16 करोड़ रुपये के बजट के साथ यह सब करने में कामयाबी हासिल की. आज यह आदर्श गांव सतत ग्रामीण विकास का एक आदर्श उदाहरण है.

– भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

14 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

28 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

34 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

34 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

45 minutes ago