यूटिलिटी

सरकार की इस योजना से बेटियों की शादी पर मिलते हैं 51 हजार रुपये, जानिए किसे मिलेगा फायदा

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई सरकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है. इन योजनाओं के तहत गरीब परिवारों और जरूरतमंदों की मदद की जाती है. सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं चलाती है. आज ऐसी ही एक योजना के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिससे लड़कियों की शादी के लिए पैसे मिलते हैं.

यह योजना पंजाब सरकार द्वारा चलाई जाती है. इस योजना का नाम आशीर्वाद योजना है, जिसे पहले शगुन योजना के नाम से जाना जाता था. यह योजना लड़कियों की शादी के लिए परिवार को 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता देती है. हालांकि इस योजना का लाभ लड़कियों के 18 साल पूरे होने पर ही दिया जाता है.

किसे मिलेगा इस योजना का लाभ

अगर कोई इस योजना के तहत आवेदन करना चाहता है तो उसे पंजाब का निवासी होना चाहिए. अनुसूचित जाति (एससी) और पिछड़ा वर्ग (बीसी) के कल्याण विभाग की इस योजना के तहत, राज्य सरकार एससी, बीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणियों से संबंधित परिवारों को बालिका के विवाह के लिए 51,000 रुपये की सहायता प्रदान करती है. पहले यह राशि 21,000 रुपये थी, जिसे जुलाई 2021 में बढ़ाकर 51,000 रुपये कर दिया गया है.  हालांकि पिछले कुछ समय से इस योजना के तहत हितग्राहियों को लाभ नहीं दिया गया है. वहीं पंजाब की मंत्री बलजीत कौर का कहना है कि इस योजना के तहत जल्द ही 50,189 लाभार्थियों को 256 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- UP Politics: मिशन 2024 से पहले सपा ने तैयार की रणनीति, जातिगत जनगणना की मांग को लेकर शुरू करेगी अभियान

कौन से दस्तावेज चाहिए

इस योजना के तहत आवेदक के पास आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए.

आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

अब वेबसाइट से आशीर्वाद योजना फॉर्म डाउनलोड करें

आशीर्वाद योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन ही किए जाते हैं

फॉर्म डाउनलोड करने के बाद इसे पूरी तरह से भर दें

अब इस फॉर्म के साथ सभी दस्तावेज अटैच करें

इसके बाद फॉर्म को संबंधित विभाग में जमा करने के लिए भेज दें

Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

32 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago