यूटिलिटी

लॉन्च से पहले Vivo V29e के फीचर आए सामने,जानिए कितनी होगी कीमत

Vivo V29e Specifications: Vivo V29e इं​डिया लॉन्च करीब आ चुका है. कंपनी ने फिलहाल फोन की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है लेकिन वी29ई का प्रोडक्ट पेज वीवो इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट (Official Website) के साथ ही शॉपिंग ​साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर लाइव कर दिया गया है. फोन की फोटोज सामने आ चुकी है जिनसे लुक व डिजाइन का खुलासा हो गया है. वीवो ने वी29ई के प्राइस सेग्मेंट की जानकारी भी दे दी है. फ्लिपकार्ट से न केवल Vivo V29e के स्पेसिफिकेशन्स (Specifications) की जानकारी मिली है. बल्कि इसकी अपलब्धता से जुड़ी डिटेल भी सामने आई है. तो चलिए विस्तार से जानते है Vivo Phone के प्राइज रेंज बारे में.

Vivo V29e कीमत

वीवो ने पहले ही अपने टीजर के जरिए से V29e की संभावित कीमत का सुझाव दिया है. यहां कंपनी का कहना है कि Vivo V29e 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच की कीमत में सबसे पतली 3D कर्व्ड स्क्रीन के साथ आएगा. इससे पता चलता है कि Vivo V29e इसी कीमत में आएगा, और फोन के बेस मॉडल के लिए हमने पहले Vivo V29e की भारत में कीमत लगभग 30,000 रुपये गिरने की सूचना दी थी. स्मार्टफोन के 8GB + 128GB और 8GB + 256GB के दो वेरिएंट में लॉन्च होने की भी उम्मीद है.

Vivo V29e की स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वी29ई स्मार्टफोन एंड्राइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च होगा जिसमें प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7000 सीरीज का आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है.बताया जा रहा है कि यह वीवो फोन एक से अधिक मैमोरी वेरिंएट्स में मार्केट में एंट्री लेगा. मोबाइल के बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम मैमोरी दी जा सकती है जिसके साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है. इसमें वर्चुअल रैम सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है.पावर बैकअप के लिए Vivo V29e को 4,600एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है. वहीं लीक की मानें तो इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:लैपटॉप और मोबाइल के इस्तेमाल से हो सकते हैं डिजिटल आई स्ट्रेन के शिकार, जानें बचाव का तरीका

Vivo V29e का कैमरा

कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि वीवो वी29ई स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है. फोन के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) तकनीक से लैस होगा. यह रियर कैमरा नाइट मोड तथा पोर्टरेट लेंस से लैस होगा. वहीं Vivo V29e 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा जो आई ऑटो फोकस तकनीक के साथ शानदार सेल्फी लेगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बच गए राहुल गांधी! सुप्रीम कोर्ट से राहत, अब हाईकोर्ट में क्या होगा?

Rahul Gandhi Supreme Court relief: आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

10 minutes ago

अमेरिका ने फिर दिखाया आक्रामक रुख, भारत पर 25% टैरिफ की तैयारी, G20 से पहले बढ़ सकता है व्यापारिक तनाव

Trump Tariff Plan: ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का…

36 minutes ago

पासपोर्ट विवाद में घिरे CJP नेता सौरव दास, जन्मस्थान को लेकर ED नहीं बल्कि पासपोर्ट कार्यालय ने मांगा जवाब

CJP के सह-संयोजक सौरव दास को चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जन्मस्थान से जुड़ी…

46 minutes ago

राम-सीता विवाह की तिथी विवाह पंचमी, फिर क्यों नहीं होती इस दिन शादी?

पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था.…

1 hour ago