मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम: देश के लिए क्या था उनका योगदान?
विमल कुमार यादव (फोटो ट्विटर)
Bihar Journalist Murder: बिहार में एक बार फिर बदमाशों का खौफ देखने को मिला है. अररिया जिले में बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी. पत्रकार की पहचान विमल कुमार यादव के रूप में हुई है और वह दैनिक अखबार के लिए काम करता था. बताया जा रहा है कि बदमाश इतने बेखौफ थे कि पहले वे विमल यादव के पहले घर पहुंचे. विमल ने जैसे ही उठकर घर का दरवाजा खोला तो बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून दिया.
पत्रकार की मौत के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है. घटना के बाद पुलिस को जानकारी दे दी गई है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, घर में पत्रकार की हत्या हुई तो उसकी पत्नी पूजा देवी ने चिल्लाकर आसपास के पड़ोसियों को बुलाया. हालांकि तब तक इस मामले में देर हो चुकी थी. बदमाशों के फरार होते ही पत्रकार विमल कुमार यादव को रानीगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं जब शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा गया तो वहां भी काफी ज्यादा हंगामा देखने को मिला.
यह भी पढ़ें- Noida: सैलरी मांगने पर मैनेजर ने कर दी युवक की पिटाई, नोएडा के आरव इंटरप्राइजेज का मामला, वीडियो में वारदात कैद
वहीं इस मामले पर बिहार पुलिस के तरफ से भी ट्वीट कर जानकारी दी गई कि घटना की जानकारी मिलते ही सुबह साढ़े 5 बजे थानाध्यक्ष ने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक दैनिक जागरण समाचार पत्र के स्थानीय पत्रकार बताये जा रहे हैं.
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…