Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आधार कार्ड का फोन नंबर बदलने के लिए सेंटर पर जाने के जरूरत नहीं, UIDAI के नए ऐप से मोबाईल से ही कर सकेंगे नंबर अपडेट, जानिए स्टेप्स

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने एक नई डिजिटल सर्विस शुरू की है, जिससे लोग OTP वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करके सीधे आधार ऐप से अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं.

Aadhar Number Update

Aadhar Card Mobile Number Update: आधार में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए अब लंबी लाइनों में खड़े होने की ज़रूरत नहीं. यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने एक नई डिजिटल सर्विस शुरू की है, जिससे लोग OTP वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करके सीधे आधार ऐप से अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं.

यह आसान सर्विस गेम-चेंजर साबित होने वाली है, खासकर दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों और सीनियर सिटिजन्स के लिए, जिससे यह प्रोसेस तेज, सुरक्षित और ज्यादा आसान हो जाएगा. इस बारे में UIDAI ने एंड्रॉयड और iOS दोनों यूज़र्स के लिए एक एप्लीकेशन लॉन्च किया है.

नई आधार ऐप सर्विस कैसे काम करती है?

अस ऐप की मदद से नीचे दिए गए स्टेप के अनुसार आप आधार नंबर बदल सकते हैं.

स्टेप 1: ऐप इंस्टॉल करने के बाद लॉगिन करें

अपने एंड्रॉयड या आईफोन पर नया आधार ऐप इंस्टॉल करें.

अपने आधार कार्ड डिटेल्स का इस्तेमाल करके लॉगिन करें.

एक बार लॉगिन करने के बाद, आप ऐप के सभी फीचर्स एक्सेस कर सकते हैं.

स्टेप 2: ऐप खोलें और मेनू ऑप्शन एक्सेस करें

ऐप खोलें और स्क्रीन के नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें.

सबसे नीचे, सर्विस सेक्शन के नीचे, आपको अपडेट माय आधार दिखेगा.

स्टेप 3: अपडेट माय आधार पर क्लिक करें. आपको 4 ऑप्शन दिखेंगे:

मोबाइल नंबर अपडेट करें पर क्लिक करें

ऐप आपको दिखाएगा: प्रोसेसिंग टाइम, फीस और ज़रूरतें और स्टेप्स

आगे बढ़ने के लिए Continue पर क्लिक करें.

स्टेप 4: नया मोबाइल नंबर डालें

आपका अभी का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर सबसे ऊपर दिखेगा. सबसे नीचे अपना नया मोबाइल नंबर डालें. नया नंबर वेरिफ़ाई करने के लिए एक OTP भेजा जाएगा. वेरिफ़िकेशन पूरा करने के लिए OTP डालें.

UIDAI ने नया ऐप लॉन्च किया

एक महीने पहले UIDAI ने आधार के लिए एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया था. इस ऐप में एक यूज़र एक ही फोन पर ज्यादा से ज्यादा पांच लोगों की आधार की जानकारी स्टोर कर सकता है. यह आधार से सिर्फ जरूरी जानकारी शेयर करने का ऑप्शन भी देता है. जैसे आप UPI में पेमेंट करने के लिए स्कैन करते हैं, वैसे ही आप आधार डिटेल्स शेयर करने के लिए भी स्कैन कर सकते हैं. ऐप को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए, फेस ऑथेंटिकेशन जैसे फ़ीचर जोड़े गए हैं.


ये भी पढ़ें: देश के 12 राज्यों में SIR के लिए वोटर्स की भागदौड़, आखिरी 2002-2003 के वोटर E-Roll में कैसे चेक करें अपना नाम ? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital