Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

’10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है…’ वाला Youtuber शादाब जकाती गिरफ्तार, बच्ची के सामने कही थीं अश्लील बातें

सोशल मीडिया से वायरल हुए कंटेंट क्रिएटर शादाब जकाती अब विवादो से घिर चुके है. उनपर बच्ची के साथ अश्लीलता वाला कंटेंट बनाने का आरोप लगा है, जिसकी शिकायत सीधे डीजीपी, मुख्यमंत्री और महिला आयोग के पास पहुंची है.

सोशल मीडिया से वायरल हुए कंटेंट क्रिएटर शादाब जकाती (Shadab Jakati) अब विवादों से घिर चुके है. उन पर बच्ची के साथ अश्लीलता वाला कंटेंट बनाने का आरोप लगा है, जिसकी शिकायत सीधे डीजीपी, मुख्यमंत्री और महिला आयोग के पास पहुंची है. जानिए आखिर कौन सा रील है, जो शादाब जकाती के गले की फांस बनी.

वीडियो में क्या दिखाया गया था?

शिकायत के अनुसार रील में शादाब एक बच्ची और दो महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं. इसको लेकर आरोप है कि वीडियो की स्क्रिप्ट में महिलाओं को गलत तरीके से दिखाया गया. इसमें ऐसे संवाद बोले गए, जो अश्लीलता या बाल यौन शोषण सामग्री की तरह हैं. इसी आधार पर एसएसपी मेरठ को भी लिखित शिकायत देकर शादाब के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि वीडियो समाज में गलत संदेश फैलाता है.

किसने की शिकायत?

दरअसल, आरोप है कि हाल ही में यूट्यूबर ने एक वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड की थी. इस वीडियो को अश्लील बताते हुए मेरठ के राहुल ठाकुर नाम के शख्स की ओर से शिकायत की गई थी. आरोप लगाया गया कि वीडियो में अश्लीलता की गई है और नाबालिग बच्ची को भी इसका हिस्सा बनाया गया है.

वीडियो में एक नाबालिग बच्ची और दो महिलाओं के साथ शादाब दिखाई दिए. वीडियो के खिलाफ एसएसपी मेरठ को भी एक शिकायत दी गई है और अश्लीलता का आरोप लगाया.

आरोप है कि वीडियो महिलाओं की छवि को खराब करने और बाल यौन शोषण सामग्री बनाने का है. शिकायत में शादाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई थी. पुलिस ने संज्ञान लेते हुए शादाब को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया था जहां से उन्हें जमानत मिल गई.

शादाब ने बताया कि वो बच्ची उनकी बेटी है और उन्होंने कुछ भी गलत बात नही की फिर भी वो माफी मांगते हैं. इस मामले में शादाब से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिस वीडियो पर आपत्ति दर्ज थी उसको हटा दिया गया है.

कौन हैं शादाब जकाती?

शादाब जकाती मेरठ के इचौली इलाके से आते हैं, जो एक कंटेंट क्रिएटर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 2 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. आपको बता दें कि शादाब पहले एक आम सोशल मीडिया यूजर थे. उनके वायरल लाइन “दस वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी?” ने रातों-रात उन्हें लोकप्रिय बना दिया. उनकी इस रील को देखकर मशहूर रैपर बादशाह ने भी उनके साथ वीडियो बनाया. इसके बाद कई बड़े क्रिएटर्स और सेलिब्रिटीज ने भी शादाब की रील को रिपीट किया और वे सोशल मीडिया के सितारे बन गए.

ये भी पढ़ें:‘वॉर जोन’ बना सामूहिक विवाह: चाऊमीन की लूट, चाय से मासूम झुलसा, दूल्हा चिप्स लेकर भागा; वीडियो वायरल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital