Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

55 क्विंटल शिलाओं का हुआ शुभागमन, जल्द पूरा होगा कल्कि धाम का निर्माण, पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन ने दी जानकारी

कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि कल्कि धाम के निर्माण के लिए 5-5 टन के विशाल शिलाओं को मंगवाया गया है.

Acharya Pramod Krishnam

आचार्य प्रमोद कृष्णम. (फाइल फोटो)

निर्माणाधीन कल्कि धाम से जुड़ी अलग-अलग जानकारी और वीडियो आए दिन सामने आ रही है. खुद पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यमों से दे रहे हैं. ताजा जानकारी मकरसंक्राति के अवसर पर आए शिलाओं से संबंधित है. कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि कल्कि धाम के निर्माण के लिए विशाल शिलाओं को मंगवाया गया है

उन्होंने एक्स पर लिखा, मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आज, जब पत्थर की “विशाल” शिलाओं को श्री कल्कि धाम की धरा पर उतारा गया, तो सनातन के जय घोष से रोम-रोम रोमांचित हो गया

5-5 टन के मंगाए गए पत्थर

तैयारी को देखते हुए कल्कि धाम का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद है. इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी नहीं जा रही है. एक्स पर  एक अन्य पोस्ट में पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन ने बताया कि निर्माण के लिए 5-5 टन के शिलाओं को लाया गया है.

उन्होंने लिखा, श्री कल्कि “धाम” के निर्माणार्थ 5-5 टन, लगभग 55-55 क्विंटल की शिलाओं के शुभाग़मन का शुभ अवसर

कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम हिंदू समाज में धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक सुधार के लिए एक प्रेरणास्त्रोत माने जाते हैं. उनका जीवन इस बात का एक उदाहरण है कि कैसे सही मार्गदर्शन से समाज को सकारात्मक दिशा दी जा सकती है. उन्‍होंने अपनी कड़ी मेहनत और साधना से कल्कि धाम को एक महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्र के रूप में स्‍थापित कराया है. वे अपनी शिक्षाओं के माध्यम से मानवता, प्रेम, और सत्य का प्रचार करते हैं. उनका उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और जीवन के उच्चतम आदर्शों को सिखाना है. उनके जन्मदिन के अवसर पर, भक्तगण और अनुयायी उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हैं. इस दिन विभिन्न धार्मिक आयोजन, कीर्तन, प्रवचन और भंडारे का आयोजन किया जाता है.

3 दिवसीय बिहार दौरे पर हैं पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम

कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम 23 जनवरी से तीन दिवसीय बिहार प्रवास पर हैं. वे श्री कल्कि धाम के निर्माण के लिए विशेष रूप से हो रहे ‘शिलादान महायज्ञ’ अनुष्ठान में श्रद्धालुओं को शामिल होने के लिए प्रेरित करने आए हैं. बिहार राज्य प्रतिनिधि अजीत शुक्ला ने बिहारवासियों को इस यज्ञ में अपना योगदान देने की अपील की. उनकी ओर से बताया गया कि संभल जिले के एचौड़ा कम्बोह में श्री कल्कि धाम निर्माण के संस्थापक व संरक्षक आचार्य प्रमोद कृष्णम महाराज 23 जनवरी से 25 जनवरी तक बिहार में अपने तीर्थ स्थल श्री कल्कि धाम का प्रचार-प्रसार करेंगे.

पटना में किया गया सम्मानित

जियो और जीने दो के बैनर तले अध्यात्म, अहिंसा, शाकाहार को समर्पित कार्यक्रम में पटना के जैन समाज ने कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन को सम्मानित किया. जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य प्रमोद कृष्णन, स्वामी स्वरूपानंद और दिगम्बर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने विचारों से जैन समुदाय के लोगों को ज्ञानवर्धन किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital