Bharat Express DD Free Dish

दीनदयाल विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विकसित भारत का भव्य प्रदर्शन, सीएम योगी के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में रहे मौजूद

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में मंगलवार (14 अक्टूबर) को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न 2047 को विविध नृत्य, नाटकों के द्वारा प्रदर्शित किया गया.

कानपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में मंगलवार (14 अक्टूबर) को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न 2047 को विविध नृत्य, नाटकों के द्वारा प्रदर्शित किया गया. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

कार्यक्रम में संबोधन देते हुए अवनीश अवस्थी ने बताया कि विकसित भारत – 2047″ का यह विषय केवल एक नारा नहीं है, यह हम सबके सामूहिक संकल्प का प्रतीक है.

अवनीश अवस्थी ने  कहा,


“विकसित भारत – 2047” का यह विषय केवल एक नारा नहीं है, यह हम सबके सामूहिक संकल्प का प्रतीक है – वह संकल्प जो हमें स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष तक भारत को विश्व की अग्रणी शक्तियों में स्थापित करेगा. आज के इन नाट्य और नृत्य प्रस्तुतियों में मैंने केवल कला नहीं देखी, मैंने भारत के भविष्य की झलक देखी है. इनबाल कलाकारों की आँखों में जो आत्मविश्वास है, वही आत्मविश्वास नए भारत का आधार बनेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सपना है किवर्ष 2047 तक हमारा भारत ऐसाहो – जहां हर नागरिक शिक्षित, सक्षम और स्वावलंबी हो, जहां हर गांव डिजिटल और हर शहर हरित (Green & Smart) हो, जहां विज्ञान, संस्कृति और मानवता तीनों  एक साथ आगे बढ़ें.

काशी नगरी, राम मंदिर अवश्य जाएं

अवनीश कुमार अवस्थी ने अभिभावकों व विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे काशी नगरी, राम मंदिर अवश्य जाएं तथा वहां के अभूतपूर्व परिवर्तन का दर्शन करे. मैं विद्यालय परिवार को बधाई देता हूं कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के विज़न को सांस्कृतिक रूप में मंचित किया.

वहीं दीप प्रज्वलन तथा गणेश वन्दना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत हुई. इसके बाद विद्यालय की प्रबंधक नीतू सिंह, आदित्य शंकर बाजपेई,  कमल किशोर गुप्त और  प्रधानाचार्य राकेश राम त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा उसके अन्य आनुषंगिक संगठनों के महत्वपूर्ण पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभा में उपस्थित थे.


ये भी पढ़ें: Explained: क्या होता है ग्रीन पटाखा, ये कितना प्रदूषण फैलाता है…पारंपरिक पटाखों से कैसे अलग है Green Crackers ?


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read