Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आगरा में ‘ब्रेकिंग बैड’ जैसा कांड: केमिस्ट्री टीचर लैब में बना रहा था ‘मौत’ वाली ड्रग

Agra Crime News: आगरा में पुलिस ने एक केमिस्ट्री टीचर मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है जो किराए के मकान में MDMA ड्रग बनाने की फैक्ट्री चला रहा था. भारी मात्रा में केमिकल और एसिड बरामद.

Agra Teacher Mad MDMA Drug

AI जनरेटेड फोटो

Agra Crime News: आगरा/जेपी सिंह: ताजनगरी में पुलिस ने एक ऐसी साजिश का भंडाफोड़ किया है जिसने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं. यहाँ एक केमिस्ट्री शिक्षक अपनी प्रयोगशाला का इस्तेमाल छात्रों को पढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि हाई-प्रोफाइल सिंथेटिक ड्रग MDMA (मेथिलीन डाइऑक्सी मेथेम्फेटामाइन) बनाने के लिए कर रहा था. फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर गुर्गों की तलाश कर रही है.

केमिस्ट्री की आड़ में नशीला खेल

आगरा कमिश्नरेट पुलिस ने थाना खंदौली क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने मनोज कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. मनोज पेशे से केमिस्ट्री का शिक्षक है और फिरोजाबाद का रहने वाला है. वह खंदौली में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था, जिसे उसने एक छोटी ड्रग फैक्ट्री में तब्दील कर दिया था.

बरामद रसायनों का जखीरा

आरोपी के पास से पुलिस ने जो सामान बरामद किया है, वह किसी बड़ी प्रयोगशाला से कम नहीं है. पुलिस के अनुसार, बरामद रसायनों की मात्रा और प्रकार सीधे तौर पर सिंथेटिक ड्रग के निर्माण की ओर इशारा करते हैं. बरामद सामान की सूची इस प्रकार है:

  • केमिकल्स: 450 लीटर डिस्टिल्ड वॉटर, 120 लीटर मिथाइल अमाइन, 100 लीटर एथाइल एसीटेट.
  • एसिड: 40 लीटर हाइड्रोक्लोरिक एसिड, 27.5 लीटर हाइड्रोब्रोमिक एसिड और 50 लीटर एसीटोन.
  • अन्य: 9 लीटर एथेनॉल और ड्रग बनाने के आधुनिक उपकरण.

ये भी पढ़ें: बेटा बना हैवान: जिस पिता ने चलना सिखाया उसी को उतारा मौत के घाट, मोहनलालगंज गांव में मचा हड़कंप

पुलिस की सख्त कार्रवाई

डीसीपी (कमिश्नरेट आगरा) आदित्य कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपनी केमिस्ट्री की विशेषज्ञता का दुरुपयोग किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खंदौली में मु0अ0सं0 64/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 9A, 25A, 29 और 30 में मुकदमा दर्ज कर लिया है. अब पुलिस इस नेटवर्क के अन्य गुर्गों की तलाश कर रही है. इस मामले ने बच्चों और उनके माता पिता के मन में गहरे सवाल पैदा कर दिए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital