Bharat Express DD Free Dish

एक शर्त में अजय राय देगें इस्तीफा? मछली भोज पर दी सफाई, भड़क गए सीएम योगी

Ayodhya Machli Bhoj controversy: सावन के पवित्र महीने में अयोध्या पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के ‘मछली भोज’ विवाद पर सियासी घमासान तेज हो गया है. सीएम योगी ने इसे कांग्रेस का दोहरा आचरण बताया, वहीं अजय राय ने भी अपनी साफी दी है.

UP Chief Minister Yogi Adityanath fiercely criticizing UP Congress President Ajay Rai over the controversial fish feast (Machli Bhoj) organized in Ayodhya during the holy month of Sawan

Ayodhya Machli Bhoj controversy: सावन के पवित्र महीने में उत्तर प्रदेश की सियासत में ‘मछली’ ने भूचाल ला दिया है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के अयोध्या दौरे के दौरान आयोजित एक ‘मछली भोज’ कार्यक्रम ने एक बड़े सियासी विवाद को जन्म दे दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है. सीएम योगी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए इसे उनका ‘दोहरा और पाखंडी आचरण’ करार दिया है.

‘गिरगिट भी इन्हें देखकर शर्मा जाए’ (CM Yogi On Bhoj controversy)

रायबरेली में आयोजित ‘भाव समर्पण समारोह’ के दौरान सीएम योगी ने मंच से गरजते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता अयोध्या में हनुमानगढ़ी के दर्शन करते हैं, राम-राम चिल्लाते हैं और फिर बाहर जाकर मछली की दावत उड़ाते हैं. सीएम ने तंज कसते हुए कहा, “बेशर्मी की भी कोई सीमा होती है. इन्हें देखकर तो गिरगिट भी शर्मा जाता होगा कि मनुष्य के रूप में ये कौन सी प्रजाति आ गई है. इनके मुंह में राम और बगल में छुरी है.” बीजेपी के दिग्गज नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी इसे सावन के महीने में ‘सनातन का अपमान’ बताया है.

अजय राय का पलटवार (Ajay Rai On Machli Bhoj controversy)

सीएम योगी के इस तीखे हमले के बाद अजय राय भी चुप नहीं बैठे. उन्होंने अपनी सफाई देते हुए बीजेपी पर ही ‘निषाद समाज’ का अपमान करने का आरोप जड़ दिया. अजय राय ने कहा कि कल निषाद समाज ने मुझे कार्यक्रम में बुलाया था. मछली पालना और खाना उनकी जीवनशैली है. मैं कार्यक्रम में शामिल हुआ और लौट आया. योगी सरकार को खुली चुनौती देते हुए राय ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री या बीजेपी के पास मेरी मछली खाते हुए कोई एक भी तस्वीर है, तो वो उसे सार्वजनिक कर दें, मैं तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा.

पवन खेड़ा ने भी खोला मोर्चा

इस बढ़ते विवाद के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा भी अजय राय के बचाव में उतर आए. खेड़ा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे मुद्दे इसलिए उछाले जा रहे हैं ताकि जनता का ध्यान ‘पेपर लीक’ और ‘राम मंदिर चंदे की चोरी’ जैसे असली मुद्दों से भटकाया जा सके. उन्होंने पूछा कि अगर अजय राय शाकाहारी न भी हों, तो इसमें आखिर बुराई क्या है?

यूपी में ‘मछली’ पर महाभारत (Ayodhya Machli Bhoj Politics)

अयोध्या हमेशा से यूपी की राजनीति का केंद्र रही है, लेकिन इस बार मुद्दा आस्था के साथ-साथ खान-पान और दलित-पिछड़े वोटबैंक (निषाद समाज) की अस्मिता से जुड़ गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस की इस ‘इस्तीफे वाली चुनौती’ और ‘निषाद कार्ड’ के बाद बीजेपी इस ‘मछली महाभारत’ में अगला क्या सियासी दांव चलती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read