Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ठेले पर बाइक… बलिया में सपा का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल के दामों पर सरकार को घेरा

बलिया में समाजवादी पार्टी ने महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है.

रिपोर्ट- नरेंद्र मिश्र


उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव अभी भले ही दूर हों, लेकिन राजनीतिक माहौल अभी से गर्म होने लगा है. बलिया में समाजवादी पार्टी ने सरकार के खिलाफ जोरदार और अलग अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने महंगाई, खासकर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को मुद्दा बनाते हुए लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश की.

बलिया में हुए इस प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. एक ठेले पर बाइक रखकर प्रदर्शन किया गया, जो मौके पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिस तरह से पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, उससे आम आदमी की जिंदगी पर सीधा असर पड़ रहा है. रोज़मर्रा के कामों से लेकर खेती और छोटे व्यापार तक, हर चीज महंगाई की मार झेल रही है.

सरकार पर साधा निशाना

इस मौके पर समाजवादी पार्टी की युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया है. उनका कहना था कि मौजूदा सरकार महंगाई पर काबू पाने में नाकाम रही है और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले समय में लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.

वहीं प्रदर्शन में शामिल एक अन्य कार्यकर्ता रोहित चौबे ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने ठेले पर बाइक रखकर प्रतीकात्मक विरोध किया और कहा कि यह तरीका इसलिए अपनाया गया ताकि सरकार तक आम लोगों की परेशानी का संदेश साफ-साफ पहुंच सके.

हालांकि अभी विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं, लेकिन यूपी की राजनीति में अभी से सरगर्मी बढ़ती दिख रही है. सभी राजनीतिक दल जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर मैदान में उतरने लगे हैं. बलिया में हुआ यह प्रदर्शन इसी राजनीतिक सक्रियता का एक हिस्सा माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें:  मौत से पहले मजदूर कुलदीप का वीडियो वायरल, हादसे से पहले के भयावह हालात आए सामने

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital