Bharat Express DD Free Dish

परिणय नहीं रण हुआ..! बलरामपुर में खौफ की बारात, जानें एक शादी से कैसे दहला भगवानपुर गांव?

बलरामपुर में शादी समारोह के दौरान दबंगों ने ट्रैक्टर से घुसकर हमला कर दिया, 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. पुरानी रंजिश और पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठे, दहशत के बीच पूरी हुई शादी की रस्में…

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के भगवानपुर गांव में 27 अप्रैल की रात जो हुआ(Balrampur Wedding News), उसने मानवता और कानून व्यवस्था दोनों को शर्मसार कर दिया है. जहाँ एक घर में बेटी की विदाई की शहनाइयां बज रही थीं और खुशियों का माहौल था, वहीं अचानक पहुँचे गांव के दबंगों ने उस मंडप को ‘जंग का अखाड़ा’ बना दिया. ट्रैक्टर पर सवार होकर आए हमलावरों ने शादी की रस्मों के बीच जो खूनी खेल खेला, उसने पूरे गांव को दहशत से भर दिया है.

खुशियों पर भारी पड़ी दबंगई(Balrampur Wedding News)

चश्मदीदों के मुताबिक, शादी समारोह के दौरान गांव के ही कुछ दबंग अचानक ट्रैक्टर लेकर विवाह स्थल पर आ धमके. बिना किसी उकसावे या वजह के उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया. जब घर वालों ने विरोध किया, तो हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार औजारों से बारातियों और घरातियों पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया. देखते ही देखते शादी का खाना और सजावट खून से सन गई.

10 लोग लहूलुहान, एक की हालत नाजुक

इस खूनी संघर्ष में करीब 9-10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों में एक युवक की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है; प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके नाक और मुंह से लगातार खून बह रहा था. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर किया गया है. मौके पर मची चीख-पुकार के बीच हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए.

पुरानी रंजिश और पुलिस की सुस्ती पर सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि ये हमलावर इलाके के नामी शोहदे हैं, जो पहले भी गांव की बहू-बेटियों के साथ छेड़खानी कर चुके हैं. इस संबंध में पहले भी पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद थे. हमलावरों ने पहले ही पीड़ित परिवार को ‘खत्म’ करने की धमकी दी थी, जिसे उन्होंने शादी के पवित्र दिन अंजाम देने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें: बंगाल में खेला अभी बाकी!..डायमंड हार्बर और मगराहाट वेस्ट के 15 बूथों पर आज क्यों हो रही है दोबारा वोटिंग?

भारी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई शादी की रस्में

घटना(Balrampur Wedding News) की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा. गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी और ग्रामीणों के साहसपूर्ण सहयोग से किसी तरह विवाह की रस्मों को पूरा कराया गया. हालांकि, विदाई के वक्त दुल्हन की आंखों में खुशी की जगह अपनों के खून और डर के आंसू थे. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read