Bharat Express DD Free Dish

बड़ी खबर! लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 लोगों की मौत, आधा दर्जन लोग झुलसे, सीएम ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए.

Firecracker Factory

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) में विस्फोट की जानकारी सामने आई है. धमाके के साथ इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है. आशंका जताई जा रही है कि कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं. कुछ घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है.

Firecracker Factory में भीषण विस्फोट

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र के बेहटा गांव में यह धमाका हुआ. दूर तक विस्फोट की आवाज सुनी गई, जिसके कारण आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी गई. साथ ही, स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में घायल लोगों निकाला गया. सूचना के बाद एम्बुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं.

पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे

इसके अलावा, लखनऊ के जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर और डीसीपी ईस्ट भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) में हुए हादसे का संज्ञान लिया है.

यह भी पढ़ें- महुआ मोइत्रा के बयान पर भड़के सीएम योगी, बोले- अमित शाह पर की गई टिप्पणी अक्षम्य और निंदनीय

Firecracker Factory विस्फोट पर सीएम ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मुख्यमंत्री ने मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं.”

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने गाजीपुर में किया बाढ़ का हवाई सर्वे, सीएम का निर्देश- बाढ़ प्रभावित लोगों को न होने पाए किसी भी प्रकार की असुविधा

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read